HomeNewsकोचिंग संचालक के साथ पूजा करने गयी महिला के इशारे पर मारी...

कोचिंग संचालक के साथ पूजा करने गयी महिला के इशारे पर मारी गयी गोली

Bastal Ara जख्मी संचालक के पिता के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज, महिला गिरफ्तार

तरी मोहल्ला निवासी महिला पर गोली मारने का षड़यंत्र करने का आरोप

आरा शहर के बांसटाल (Bastal Ara) निवासी कोचिंग संचालक को उसके साथ रही महिला के इशारे पर ही गोली मारी गयी थी। इस बात का उल्लेख इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में की गयी है। जख्मी कोचिंग संचालक रंजन प्रकाश के पिता ओमप्रकाश के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में शहर के तरी मोहल्ला के नजदीक मछली फाटक निवासी राजकुमार साह की पत्नी निशी साह को नामजद किया गया है। साथ ही चार-पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपित किया गया है। निशी साह पर गोली मारने में षड़यंत्र करने का आरोप लगाया गया है। उस पर रंजन का मोबाइल और पर्स भी ले भागने का आरोप लगा है। हालांकि घटना का कारण नहीं बताया गया है।

jay kumar

बखोरापुर से लौटने के दौरान बड़हरा थाना के बिराहिमपुर के पास मारी गयी थी गोली

प्राथमिकी में कहा गया है कि रंजन प्रकाश गुरुवार की दोपहर निशी साह के साथ मां काली का दर्शन करने बखोरापुरा मंदिर गये थे। करीब तीन बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर पुल के पास बाइक सवार चार-पांच बदमाशों ने रंजन प्रकाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसमें चार-पांच गोलियां रंजन प्रकाश को लगी और वह गिर पड़े। उसके बाद साथ रही निशी साह गोली मारने वाले अपराधियों के साथ भाग गयी। साथ रंजन का मोबाइल व पर्स भी लेकर चली गयी।

महिला से हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

इधर, पुलिस ने उसे गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया।  सदर एसडीपीओ और बड़हरा थानाध्यक्ष द्वारा उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। सदर एसडीपीओ पंकज रावत ने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरा मामला साफ हो जायेगा। उसकी निशानदेही पर गोली मारने वालों की पहचान और तलाश की जा रही है। बता दें कि गुरुवार की शाम (Bastal Ara) कोचिंग संचालक को गोलियों से भून दिया गया था। उसे चार से पांच गोलियां मारी गयी थी। उसका इलाज पटना में कराया जा रहा है।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने कोचिंग संचालक को मारी चार गोली, पटना रेफर

यहां इतना सन्नाटा क्यों है भाई..? पैराशूट उम्मीदवारों के खिलाफ शाहपुर भाजपा कार्यकर्ता पटना में डटें

बिहार में जमीन के म्यूटेशन में अब लगेगा दोगुना समय,बिहार सरकार ने भूमि दाखिल खारिज नियमावली में फिर किया बदलाव

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular