HomeNewsशौच करने गयी महिला का गला दबाकर हत्या

शौच करने गयी महिला का गला दबाकर हत्या

तरारी बाजार (Tarari Bazar) की शुक्रवार की सुबह की घटना

आरा। भोजपुर जिले के तरारी बाजार (Tarari Bazar) में शुक्रवार की सुबह एक महादलित महिला की गला दबा हत्या कर दी गयी। शाम करीब तीन बजे उसका शव घर के बगल में स्थित नहर के किनारे झाड़ से बरामद हुआ। मृत महिला तरारी बाजार निवासी गबुदन रजक की पत्नी उषा देवी थी। महिला की हत्या की खबर से बाजार में सनसनी मच गयी।

घर के बगल में स्थित नहर के किनारे झाड़ी से मिला शव

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का अॉटोप्सी कराया गया। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि उषा देवी शुक्रवार की अहले सुबह शौच के लिए गयी थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो पर खोजबीन शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। तब बच्चों ने रिस्तेदारी में गये पिता को घटना की जानकारी दी। इसकी जानकारी मिलते ही गबुदन रजक भी तरारी (Tarari Bazar) आ पहुंचा और बच्चों के साथ पत्नी की खोजबीन में जुट गया। इसी क्रम में करीब तीन बजे घर के समीप ही कुरमुरी नहर किनारे झाड़ उषा देवी का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गयी।

बेटी की शादी के लिये लड़का खोजने गया था गबुदन, पत्नी की हो गयी हत्या

आरा। पत्नी उषा की हत्या के बाद गबुदन रजक दहाड़ मार कर रो रहे थे। उनका कहना था कि बेटी की शादी करने को लड़का देखने के लिए भेज कर मेरा साथ छोड़कर चली गयी। हम जनती कि अइसन घटना होई त लइका देखे ना जईती। उनका ना रहला पर अब कईसे बेटी के बियाह होई। बताया जा रहा है कि पत्नी उषा देवी के कहने पर गबुदन रजक लड़का खोजने रिस्तेदारी में गया था।

तीन बच्चों के से छीन गया मां का प्यार

आरा। तरारी (Tarari Bazar) निवासी उषा देवी की हत्या से घर में कोहराम मचा है। सभी बेटों व बेटी का बुरा हाल था। पुत्र अनिल कुमार, सुनील कुमार और बेटी रानी कुमारी से मां का प्यार और ममता छीन गया। तीनों बच्चों में से किसी की अभी शादी नहीं हुई है।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने कोचिंग संचालक को मारी चार गोली, पटना रेफर

यहां इतना सन्नाटा क्यों है भाई..? पैराशूट उम्मीदवारों के खिलाफ शाहपुर भाजपा कार्यकर्ता पटना में डटें

बिहार में जमीन के म्यूटेशन में अब लगेगा दोगुना समय,बिहार सरकार ने भूमि दाखिल खारिज नियमावली में फिर किया बदलाव

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular