Homeकरियरबोर्ड रिजल्टसीबीएसई 12वीं माध्यमिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल घोषित

सीबीएसई 12वीं माध्यमिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल घोषित

CBSE Results 2026: आरा शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की माध्यमिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल घोषित हुआ।

  • हाइलाइट: CBSE Results 2026
  • कला संकाय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सृष्टि कुमारी बनी संभावना विद्यालय की टॉपर
  • विज्ञान संकाय आयुष भारती को 93.5 एवं वाणिज्य संकाय में सुरुधि जैन को 85 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ
  • परीक्षाफल छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के लगन और मेहनत का परिणाम-डाॅ.अर्चना सिंह

आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की माध्यमिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल घोषित हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षाफल सराहनीय रहा।

कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकाय मिलाकर विद्यालय स्तर पर सबसे उच्च अंक सृष्टि कुमारी (कला संकाय) ने प्राप्त किया। कला संकाय में सृष्टि कुमारी को 94 प्रतिशत, विज्ञान संकाय आयुष भारती को 93.5 प्रतिशत एवं वाणिज्य संकाय में सुरुधि जैन को 85 प्रतिशत अंक हासिल हुए।

इसके अतिरिक्त उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में जाह्नवी (89 प्रतिशत), आलोक अतुल्य (89 प्रतिशत), अस्मित शांडिल्य (88 प्रतिशत), आयुष राज (87.5 प्रतिशत), राजवर्धन त्रिपाठी (87 प्रतिशत), प्राची कुमारी (87 प्रतिशत), पियूष राज (86 प्रतिशत), रिया सिंह (86 प्रतिशत) शामिल हैं।

CBSE Results 2026 : राजनीतिक विज्ञान में 100 में 100 अंक

विद्यालय के शेष परीक्षार्थीयों का अंक 60 प्रतिशत से लेकर 85 प्रतिशत के बीच रहा। जबकि सृष्टि कुमारी ने राजनीतिक विज्ञान में 100 में 100 अंक लाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि यह परीक्षाफल छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के लगन और मेहनत का परिणाम है।

निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने परीक्षाफल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 12वीं के बाद छात्र-छात्राओं के लिए आगे अध्ययन करने का रास्ता खुलता है। उन्होनें छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular