Homeकरियरबोर्ड रिजल्टसीबीएसई दसवीं कक्षा का बोर्ड परिणाम: 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ज्योति...

सीबीएसई दसवीं कक्षा का बोर्ड परिणाम: 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ज्योति गुप्ता बनी संभावना स्कूल की टाॅपर

CBSE Class 10 Board Results: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा, बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित वर्ग दसवीं की माध्यमिक परीक्षा-2026 का परीक्षाफल बुधवार को घोषित हुआ।

  • हाइलाइट: CBSE Class 10 Board Results
  • 21 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर बढाया विद्यालय का मान-सम्मान
  • 80 से लेकर 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 32 रही

आरा। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा, बोर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित वर्ग दसवीं की माध्यमिक परीक्षा-2026 का परीक्षाफल बुधवार को घोषित हुआ। इससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित शान्ति स्मृति सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय से कुल 285 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें सभी छात्र-छात्रा सफल घोषित किये गये।

CBSE Class 10 Board Results: स्वर्णिका शिद्धे 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही

प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षाफल शत्-प्रतिशत रहा। विद्यालय के परीक्षार्थियों की कुल संख्या 285 थी, जिसमें 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ज्योति गुप्ता स्कूल टाॅपर बनी। वही स्वर्णिका शिद्धे 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। कौशिकी कुमारी 92 प्रतिशत तीसरे, आराध्या 92 प्रतिशत चौथे तथा मो. सदान मंजर 92 प्रतिशत लाकर पांचवें स्थान पर रहे।

90 से लेकर 97 प्रतिशत अंक प्राप्त परीक्षार्थीयों की संख्या 21 रही। 80 से लेकर 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 32 रही। वही 70 से लेकर 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 95 रही। 60 से लेकर 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 65 रही। शेष परीक्षार्थियों का अंक 50 से 60 प्रतिशत के बीच रहा।

विद्यालय के कुल 21 परीक्षार्थीयों ने 90 से 97 प्रतिशत तक के बीच अंक प्राप्त किये है। उनमें ज्योति गुप्ता, स्वर्णिका सिद्धे, कौशिकी कुमारी, मो. सदान मंजर, अंकित पाण्डेय, शिफा हैदर, अर्चना कुमारी, सौम्या राज, अनिकेत राज, राजवीर सिंह, निक्की कुमारी, राज रौशन आदि थे। जबकि विद्यालय टॉपर ज्योति गुप्ता ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में 100 में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी ने विद्यालय के 100 (सौ प्रतिशत) परीक्षाफल पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कुल 285 परीक्षार्थीयों में से 21 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत तक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी।

प्रबन्ध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ परीक्षाफल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह परीक्षाफल शिक्षकों की मेहनत और छात्र-छात्राओं के लगन तथा उनके अनुशासन का परिणाम है, उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को शुभकामना देते हुए यह घोषणा किया कि जो छात्र-छात्रा 90 (प्रतिशत) या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है, उनका कक्षा-11वीं के नामांकन में सभी तरह के शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular