Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर बाजार में लोगों ने दारोगा...

भोजपुर के धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर बाजार में लोगों ने दारोगा को घेरा

Salempur Bazaar: भोजपुर जिले के धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर बाजार में शराब की सूचना मिलने पर सादे लिबास में छापेमारी करने पहुंचे एक दारोगा को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। अब कार्रवाई की तैयारी।

  • हाइलाइट: Salempur Bazaar
  • धोबहां थाने के सलेमपुर बाजार की मंगलवार-बुधवार रात की घटना
  • लोगों का आरोप: नशे की हालत में दुकान तोड़ने की धमकी दे रहे थे दारोगा
  • एसपी बोले: जांच में शराब पीने की पुष्टि नहीं, लेकिन की जा रही कार्रवाई।

आरा, भोजपुर। जिले के धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर बाजार में शराब की सूचना मिलने पर सादे लिबास में छापेमारी करने पहुंचे एक दारोगा को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। दारोगा पर आरोप है कि उन्होंने नशे की हालत में न केवल वहां मौजूद लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि दुकान तोड़ने की धमकी भी दी। इस व्यवहार से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति तब नियंत्रित हुई जब सूचना मिलने पर धोबहां थानाध्यक्ष वर्षा रानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Salempur Bazaar : टी-शर्ट और जींस में दारोगा, वीडियो वायरल

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा को टी-शर्ट और जींस में देखा जा सकता है और लोग उन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगा रहे हैं। वायरल वीडियो की खबरे आपकी पुष्टि नहीं करता। इधर, इस मामले में दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी चल रही है। आरोपित दारोगा अभिषेक कुमार बताये जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गयी है।

सादे लिबास में छापेमारी करने जाना गंभीर अनुशासित:एसपी

उन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि दारोगा थानाध्यक्ष को बिना सूचना दिए सादे लिबास में छापेमारी करने पहुंचा था। मामला सामने आने के बाद दारोगा के ब्लड और यूरिन की जांच करायी गयी थी। उसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अनुशासित के मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष को बिना सूचना दिए और सादे लिबास में छापेमारी करने जाना गंभीर अनुशासित है।

इधर, वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस गाड़ी के पास टी-शर्ट और जिंस पहने एक युवक खड़ा है। कुछ लोगों द्वारा उन्हें धोबहां थाने के दारोगा अभिषेक कुमार बता रहे हैं। लोगों को कहते सुना जा रहा है कि दारोगा शराब के नशे में हैं और दुकान तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में थानाध्यक्ष के समक्ष भी लोगों को दारोगा का विरोध करते हुए देखा जा रहा है‌।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular