Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में इंजेक्शन देने से बालक की मौत, घर में मचा कोहराम

भोजपुर में इंजेक्शन देने से बालक की मौत, घर में मचा कोहराम

Arjun Kumar Kurmuri: भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव में गुरुवार की रात इंजेक्शन देने से एक बालक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Arjun Kumar Kurmuri
  • इलाज के लिए पीरो पीएससी लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम
  • परिजन द्वारा झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने से मौत होने का लगाया आरोप
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव में गुरुवार की रात घटी घटना

आरा,भोजपुर। जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव में गुरुवार की रात इंजेक्शन देने से एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए पीरो पीएचसी लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं परिजन द्वारा झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने से बालक की मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिकरहटा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

Arjun Kumar Kurmuri: फतेहपुर बाजार स्थित प्राइवेट मेडिकल की घटना

जानकारी के अनुसार मृत बालक सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव निवासी अनिल शर्मा का 8 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार है। इधर, मृत बालक के बड़े पापा सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को खेलने के दौरान उसके छोटे भाई द्वारा ढेला से उसके आंख के पास मार दिया गया था, जिससे वहां फट गया और खून बहने लगा।

परिजन द्वारा बालक को इलाज के लिए फतेहपुर बाजार स्थित प्राइवेट मेडिकल में बैठने वाले एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां मरहम-पट्टी कर उसे एक इंजेक्शन दिया गया। कहा गया कि इसे कुछ खिलाए उसके बाद दूसरा इंजेक्शन दूंगा। तब परिजन द्वारा बालक को रसगुल्ला खिलाया गया।

कुछ देर बाद उक्त डॉक्टर द्वारा दूसरा इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन देते ही बालक तड़पने लगा, तो उसे इसे पीरो अस्पताल भेज दिया। परिजन पहले उसे पीरो के निजी अस्पताल ले गए, तो वहां से भी उसे सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। तब परिजन उसे इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular