Homeबिहारआराभोजपुर में दर्जन भर गोलियों के साथ नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

भोजपुर में दर्जन भर गोलियों के साथ नाबालिग सहित दो गिरफ्तार

भोजपुर एसपी राज ने बताया कि बीस सितंबर के पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें दो लड़कों को गोलियों के साथ देखे गए थे।

Belaur Bhojpur: भोजपुर एसपी राज ने बताया कि बीस सितंबर के पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें दो लड़कों को गोलियों के साथ देखे गए थे।

  • हाइलाइट :Belaur Bhojpur
    • वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

आरा: उदवंतनगर थाने की पुलिस ने गोलियों के साथ नाबालिग सहित दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गोलियों लेकर घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों लड़के उदवंतनगर थाने के बेलाउर गांव के रहने वाले हैं। उनमें एक मुन्ना चौधरी उर्फ कौशल चौधरी का पुत्र रौशन कुमार है।

एसपी राज ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीस सितंबर के पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें दो लड़कों को गोलियों के साथ देखे गए थे। थानाध्यक्ष नेतृत्व में टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को 12 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। गोली के बारे में पूछताछ करने के बाद कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular