Homeबिहारआरा भोजपुरसुबह चार से छह बजे तक वरीय अफसरों के नेतृत्व में की...

सुबह चार से छह बजे तक वरीय अफसरों के नेतृत्व में की गयी विशेष जांच

क्राइम कंट्रोल और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी राज का गश्ती को प्रभावशाली बनाने पर खासा जोर है। विशेषकर डायल 112 और हाइवे पेट्रोलिंग पर उनकी पैनी नजर है।

Bhojpur – police: क्राइम कंट्रोल और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी राज का गश्ती को प्रभावशाली बनाने पर खासा जोर है। विशेषकर डायल 112 और हाइवे पेट्रोलिंग पर उनकी पैनी नजर है।

  • हाइलाइट : Bhojpur – police
    • हाइवे से लेकर गांवों और कस्बों को जोड़ने के लिंक रोड तक चला चेकिंग अभियान
    • अपराधियों की गिरफ्तारी और क्राइम कंट्रोल करने की कवायद:
    • वाहन और डायल 112 की गश्ती की जांच को एसपी के निर्देश जिले भर में एक साथ सड़क पर उतरे अधिकारी

Bhojpur – police आरा: क्राइम कंट्रोल और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी राज का गश्ती को प्रभावशाली बनाने पर खासा जोर है। विशेषकर डायल 112 और हाइवे पेट्रोलिंग पर उनकी पैनी नजर है। उसे लेकर एसपी द्वारा गश्ती की नियमित तौर पर जांच की जा रही है। खुद भी जांच कर रह हैं। उसी क्रम में एसपी के निर्देश पर बुधवार तड़के चार से छह बजे तक तक पूरे जिले में एक साथ विशेष जांच अभियान चलाया गया।

उस दौरान जिले के अधिकतर वरीय अधिकारी खुद सड़क पर उतरे और डायल 112 और हाइवे पेट्रोलिंग का जायजा लिया। वाहनों की भी सघन जांच की गयी। हाइवे से लेकर गांव और कस्बों को जोड़ने वाले लिंक रोड तक पुलिस को वाहनों की जांच करते देखा गया।

एसपी के निर्देश पर जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह और पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह सहित अधिकतर थानाध्यक्ष भी अपने-अपने इलाके में घूम-घूमकर जांच करते रहे। अफसरों का मानना है कि देर रात से सुबह तक अपराधी तत्वों की आवाजाही अधिक होती है। शराब तस्करी सहित अन्य गतिविधियों की आशंका भी ज्यादा होती है। उसे देखते हुए एसपी की ओर से गश्ती पर जोर दिया जा रहा है।

बता दें कि योगदान करने के बाद से ही एसपी की ओर से गश्ती का जायजा लिया जा रहा है। वह खुद सड़क पर उतर रहे हैं। उसी क्रम में एसपी सोमवार की रात आरा से कोईलवर तक गश्ती का जायजा लिया था।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular