HomeNewsअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की सराहना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की सराहना

International Women’s Day – कोरोना वारियर आंगनवाड़ी सेविकाओं को किया गया सम्मानित

खबरे आपकी आरा: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा जिला प्रशासन भोजपुर आरा के तत्वावधान में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस International Women’s Day के अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस एवं अनुमंडल पदाधिकारी के उपस्थिति में आरा स्थित महिला सशक्तिकरण कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक महिला विकास निगम द्वारा जिले में संचालित योजनाओ के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

jay kumar

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस द्वारा महिलाओं के लिए हर दिन एक उत्सव के रूप में मनाने हेतु उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के वार्षिक कार्य योजना के अनुरूप प्रखंड के महादलित टोला के किशोरियों के समूह को आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सिलाई मशीन प्रदान किया गया।

पढ़े :- महिला बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को काफी सराहा एवं इसके प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक प्रखंड में नुक्कड़ नाटक के आयोजन की भी प्रशंसा की। उपस्थित आंगनवाड़ी सेविका एवं अन्य महिलाएं काफी प्रोत्साहित देखी गई। आरा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाडी सेविकाओं को सम्मानित करते हुए प्रशस्ति-पत्र दिया गया। उन्होंने कहा की वर्तमान स्थिति में समाज से जेंडर विभेदीकरण को दूर करना अति महत्वपूर्ण है।

International Women's Day
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिलाई मशीन वितरण

पढ़े :- आज से 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular