HomeNewsआरा में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

आरा में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

Hit by Train – ट्रेन की चपेट में आने से रोहतास के छात्र की मौत

खबरे आपकी आरा दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर के समीप प्लेटफार्म नंबर दो पर सोमवार की सुबह Hit by Train ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के जिना गांव निवासी अर्जुन पासवान का 26 वर्षीय पुत्र शशि शंकर पासवान उर्फ मोनू कुमार है। वह बीए पार्ट थर्ड का छात्र था एवं वह शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा स्थित राजकीय अम्बेडकर कल्याण छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था।

पढ़े :- आज से 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू

इधर, मृतक के परिजनों ने बताया वह आज सुबह नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड मोहल्ले में अपने किसी दोस्त से मिलने गया था। जब वह वापस रेलवे ट्रैक पार करके छात्रावास आ रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही Hit by Train ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

student - hit by train
मृतक के परिजन

पढ़े :- पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक आरा एवं बक्सर स्टेशन का लिया जायजा

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular