Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरभाई दिनेश ने जेडीयू एमएलसी पर साधा निशाना, कहा इतिहास भूल गए...

भाई दिनेश ने जेडीयू एमएलसी पर साधा निशाना, कहा इतिहास भूल गए क्या?

Bhaie Dinesh targeted JDU MLC: पूर्व विधायक भाई दिनेश ने जेडीयू एमएलसी श्री भगवान सिंह कुशवाहा को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी है।

  • हाइलाइट्स: Bhaie Dinesh targeted JDU MLC
    • जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
    • कहा कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं और केवल तेजस्वी की नकल कर सकते हैं

Bhaie Dinesh targeted JDU MLC आरा,बिहार: भोजपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने जेडीयू एमएलसी श्री भगवान कुशवाहा को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी है। उन्होंने तंज कसते कहा कि श्री भगवान सिंह कुशवाहा अपने स्वयं के आपराधिक इतिहास, भ्रष्टाचारी और अपराधियों को संरक्षण देने के इतिहास को भूल गये हैं क्या?

लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां: भाई दिनेश ने लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में हुए कई विकास कार्यों को याद दिलाया:

  • आरा में बाबू वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना।
  • आरा में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण।
  • आरा-सासाराम रेलवे लाइन का विकास।
  • आरा और जगदीशपुर में पावर ग्रिड व पावर सब ग्रिड की स्थापना।
  • सोन नहर का आधुनिकीकरण।
  • बक्सर जिला, कैमूर जिला, जगदीशपुर अनुमंडल, पिरो अनुमंडल, गड़हनी ब्लॉक, चौगाई ब्लॉक सहित दर्जनों ब्लॉक, अनुमंडल और जिलों की स्थापना।
  • जगदीशपुर नगर पंचायत में स्थित 1857 स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह के किले का जीर्णोद्धार।

तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल की बताई उपलब्धियां: भाई दिनेश ने तेजस्वी यादव के विजन, सोच और संकल्प की प्रशंसा करते हुए उनके 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाया:

  • 5 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां युवाओं को मिलीं।
  • आशा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, विकास मित्र, टोला सेवक, शिक्षा मित्र, तालीमी मरकज और पंचायत स्तरीय जन प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया गया।
  • साढ़े तीन लाख नौकरियों को प्रक्रियाधीन किया गया।
  • 75 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाया गया।
  • स्वास्थ्य विभाग में 1 लाख 35 हजार से अधिक पद सृजित कर नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम चरण तक पहुंचाया गया।
  • बिहार में पहली बार टूरिज्म पॉलिसी और आईटी पॉलिसी लाई गई।
  • 76 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारियों को वर्षों से लंबित प्रोन्नति दिलवाई गई।
  • वर्षों से जर्जर 26 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण करवाया गया।
  • गृह विभाग में 1 लाख से अधिक सिपाही भर्ती सुनिश्चित करवा कर कैबिनेट में निर्णय लिया गया।
  • स्वास्थ्य अवसंरचना, स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में अप्रत्याशित सुधार किए गए।
  • बीपीएससी से शिक्षक भर्ती कराकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव रखी गई।
  • विकास और निवेश के बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए 50 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू साइन करवाए गए।

भाई दिनेश ने तेजस्वी यादव के 2025 के विजन और रोडमैप के प्रमुख बिंदुओं का भी उल्लेख किया।

  • बिहार की हर मां-बहन को ‘माई बहिन मान’ योजना के तहत ₹2500 प्रति माह मिलेंगे।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन (विधवा, दिव्यांग, बूढ़ा-बूढ़ी) को ₹1500 प्रति माह किया जाएगा।
  • हर घर को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
  • लाखों युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।
  • किसानों को उत्पादन का उचित मूल्य और उचित बाजार मिलेगा।
  • प्रदेश में उद्योग-धंधे लगवाए जाएंगे।
  • पलायन रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
  • पिछड़े जिलों और प्रमंडलों में विकास आयोग बनाकर समानुपातिक तीव्र विकास किया जाएगा।
  • बेरोजगारों और छात्रों के लिए सुनहरे अवसर प्रदान किए जाएंगे।
  • 100 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू होगी।
  • ₹1200 का गैस सिलेंडर ₹500 में दिया जाएगा।

नीतीश कुमार पर साधा निशाना: पूर्व विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार का समय (2005 से 2025) बहुत हो गया है और 2025 में तेजस्वी यादव की सरकार बनना सुनिश्चित है। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव एनडीए सरकार को अपने वादों और योजनाओं की नकल करने पर मजबूर कर रहे हैं, जैसे कि जातीय जनगणना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मुद्दे पर। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं और केवल तेजस्वी यादव की नकल कर सकते हैं, और जनता असल और नकल का अंतर जानती है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular