Homeबिहारआरा12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर...

12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

बक्सर-पटना मार्ग पर गीधा थाना के कायमनगर ओवरब्रिज के समीप उत्पाद विभाग को मिली उपलब्धि

Liquor and Beer: भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

  • हाइलाइट्स: Liquor and Beer
    • ट्रक के दल में छिपा कर रखा गया था 1287.600 लीटर शराब
    • जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 16 लाख रूपया आंका गया

आरा,बिहार। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से 12 चक्का टाटा ट्रक से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब पटना की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक राहुल कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

बक्सर-पटना एनएच-922 पर कायमनगर ओवरब्रिज के पास, (थाना के गीधा, जिला-भोजपुर) में एक 12 चक्का टाटा ट्रक को पकडा। जांच करने पर ट्रक के डाला से भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर बरामद किया गया। ट्रक वाहन का निबंधन यूपी का पाया गया।

टीम ने मौके से वाहन चालक पटना जिले के मनेर थाना अंतर्गत हल्दी छपरा गांव निवासी पारस राय के पुत्र दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त वाहन से 8 पीएम, रॉयल स्टैग,आफ्टर डार्क मैजिक मोमेंट विदेशी शराब व बीयर मिलाकर कुल 115 कार्टून में 1287.600 लीटर जप्त किया गया।

जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना में ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, अवर निरीक्षक शिवम् कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular