Homeआरा भोजपुरबिहियापैसेंजर ट्रेन से गिरकर रेलवे के सिग्नल मेंटेनर की मौत

पैसेंजर ट्रेन से गिरकर रेलवे के सिग्नल मेंटेनर की मौत

बिहिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो स्थित जीआरपी पोस्ट के सामने रविवार की सुबह घटी घटना

Gyaneshwar – Railway signal maintainer: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो स्थित जीआरपी पोस्ट के सामने रविवार की सुबह सवारी गाड़ी से गिरकर रेलवे के सिग्नल मेंटेनर की मौत हो गई।

हाइलाइट: Gyaneshwar – Railway signal maintainer

बिहिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो स्थित जीआरपी पोस्ट के सामने रविवार की सुबह घटी घटना

आरा,बिहार। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो स्थित जीआरपी पोस्ट के सामने रविवार की सुबह सवारी गाड़ी से गिरकर रेलवे के सिग्नल मेंटेनर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के नगवां गांव वार्ड नंबर-14 निवासी स्व.द्विज नारायण सिंह के 53 वर्षीय पुत्र ज्ञानेश्वर प्रसाद है। वह रेलवे के सिग्नल विभाग के ग्रेड वन में सिग्नल मेंटेनर थे। वर्तमान में करीब 15 वर्ष से बिहिया स्टेशन पर कार्यरत थे।

बताया जाता है कि वह ड्यूटी के दौरान बनाही से बिहिया आए। स्टेशन पर उतरने के दौरान वह ट्रेन से गिर पड़े। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

इधर, रेलवे के कल्याण निरीक्षक पदाधिकारी एकलव्य कुमार जोशी ने बताया कि सवारी गाड़ी से ड्यूटी के दौरान झटका लगने से उनकी मौत हो गई है। इसके बाद रेलवे की तरफ से दाह-संस्कार को लेकर 35 हजार रुपए की कल्याण राशि दी गई है। रेलवे विभाग द्वारा उनके शव को पूरी तरह सम्मान के साथ भेजा जाएगा।

बताया जाता है कि मृतक ने वर्ष 2001 में गुजरात में सिग्नल मेंटेनर के पद पर ज्वाइन किया था। उनके परिवार में पत्नी रीता देवी व दो पुत्र राहुल राज एवं अमन राज है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उनकी पत्नी रीता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular