Homeबिहारआरा भोजपुरद्वारपूजा के दौरान छत की रेलिंग गिरी, दर्जन भर लोग घायल

द्वारपूजा के दौरान छत की रेलिंग गिरी, दर्जन भर लोग घायल

Bhaluhipur Ara खबरे आपकी

jay kumar

खबरे आपकी: आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात द्वारपूजा के दौरान एक छत की रेलिंग गिर पड़ी। उसमें दबने से 14 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में काफी देर तक अफरातफरी मची रही।

बताया जा रहा है कि भलुहीपुर Bhaluhipur Ara मोहल्ले के तेजा यादव के घर बारात आयी थी। देर शाम द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। कुछ महिलाएं और बच्चे छत पर चढ़ द्वारपूजा देख रहे थे। तभी छत की रेलिंग भरभरा कर गिर पड़ी। उसमें दबने से चार महिलाओं समेत 14 लोग जख्मी हो गये।

द्वारपूजा के दौरान छत की रेलिंग गिरी, दर्जन भर लोग घायल

बताया जाता है कि घटना के वक्त रेलिंग के नीचे लोग खड़े थे। पुराना मकान होने के कारण रेलिंग जर्जर हो गया था और अचानक भरभरा कर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular