Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर में 32 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

भोजपुर में 32 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Transfer of police officers in Bhojpur:खबरे आपकी

jay kumar

खबरे आपकी आरा: भोजपुर जिला में विधि व्यवस्था के संधारण एवं अपराध पर नकेल कसने के लिए आरा के टाउन थाना समेत कुल 32 पुलिस पदाधिकारियों का इधर से उधर तबादला किया गया है। टाउन थाना के नये थानेदार इंस्पेक्टर संजीव कुमार बनाये गये है, जो वर्तमान में जगदीशपुर थाना के थानाध्यक्ष है। वही सहार के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शाहपुर थानाध्यक्ष बनाये गये।

शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी क्षत्रनील सिंह ने भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह के द्वारा भेजे गये तबादले के लिस्ट पर मुहर लगा दिया है। जो लिस्ट भेजी गयी है उसके अनुसार इंस्पेक्टर गौतम कुमार जो पुलिस निरीक्षक सदर अंचल के पद पर कार्यरत थे, उनको कोइलवर अंचल का कमान सौंपा गया है।

पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर कुमार को कोइलवर अंचल से बिहिया अंचल एवं सदर अंचल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। दयानंद प्रसाद पुलिस निरीक्षक बिहिया अंचल को पीरो पुलिस निरीक्षक अंचल पद पर तैनात किया गया है। विलास पासवान पुलिस निरीक्षक पीरो अंचल को तत्काल प्रभाव से जगदीशपुर थानाध्क्ष सह अंचल की भी कमान सौँपी गयी है।

Transfer of police officers in Bhojpur: संजीव कुमार आरा टाउन थाना व प्रमोद कुमार शाहपुर थानाध्यक्ष बनाये गये

भोजपुर में पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

संजीव कुमार जगदीशपुर थानाध्यक्ष को टाउन थाना के इंस्पेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। सिकरहट्टा के थानाध्यक्ष आशिष कुमार साह को तियर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इमादपुर के थानाध्यक्ष प्रभास कुमार को गीधा ओपी का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सहार के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार शाहपुर थानाध्यक्ष बनाये गये,वही धनगाई के थानाध्यक्ष ओम प्रकाश को इमादपुर की कमान सौंपी गयी है।

शिवेंद्र कुमार हसनबाजार ओपी थानाध्यक्ष को सहार के नये थानाध्यक्ष बनाया गया है। ब्रजेश कुमार अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष को कृष्णगढ ओपी थानाध्यक्ष, संतोष कुमार रजक गड़हनी थानाध्यक्ष को हसन बाजार ओपी थानाध्यक्ष, रितेश दूबे पवना थानाध्यक्ष को पुलिस केंद्र, संदेश थानाध्यक्ष दीपक कुमार झा को डीआइयू शाखा, अजिमाबाद थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी होगी, जबकि पवन कुमार चौरी थानाध्यक्ष को सिकरहट्टा के थानाध्यक्ष बनाया गया।

कृष्णगढ ओपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार को अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष, चांदी थानाध्यक्ष सुबोध प्रसाद को पुलिस केंद्र बुलाया गया। आयर थानाध्यक्ष पी भास्कर को अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय आरा में बुलाया गया। तियर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को पुलिस केंद्र, बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी को धनगाई थानाध्यक्ष, शाहपुर थानाध्यक्ष नित्यानंद राय को डीआइयू शाखा, कारनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार को आयर थानाध्यक्ष, एससी एसटी श्वेता पोद्वार को पुलिस केंद्र, गीधा ओपी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी को चांदी थानाध्यक्ष के पद पर बैठया गया है।

वहीं डीआइयू शाखा के राजीव रंजन कुमार को गड़हनी थानाध्यक्ष, डीआइयू के ही अधिकारी अवधेश कुमार को संदेश थानाध्यक्ष, कोइलवर थाना के मनीष कुमार को कारनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष, पीरो थाना के अवधेश कुमार टू को चौरी थानाध्यक्ष, प्रियंका गुप्ता को एससी एसटी थानाध्यक्ष, अभय शंकर को बहोरनपुर थानाध्यक्ष एवं हिंदी शाखा में कार्यरत सुरेश सिंह प्रथम को पवना थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular