Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक...

आरा में कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Gidha News:खबरे आपकी

  • हाईलाइट
    • जख्मियों में एक इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • गीधा ओपी क्षेत्र के कायमनगर पुल के समीप बुधवार की देर रात घटी घटना

खबरे आपकी आरा। आरा-पटना मार्ग जिले के Gidha News गीधा ओपी अंतर्गत कायमनगर पुल के समीप बुधवार की देर रात कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से एक को चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुधुआं गांव निवासी पशुराम राय का 18 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है। वह स्नातक का छात्र था। जबकि जख्मियों में उसी गांव के दसई राय का 22 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार एवं शिवजी राय का 18 वर्षीय पुत्र मन कुमार शामिल है। तीनों दोस्त बताए जा रहे है।

आरा में कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

इधर, जख्मी सरोज कुमार ने बताया कि बुधवार की रात तीनों बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त नीतीश कुमार की बहन की शादी में चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव जा रहे थे। इसी बीच कायमनगर पुल के समीप ने यह घटना घट गई। हादसे के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular