- हाइलाइट्स: Munna Bhaluhipur Ara
- इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम
- पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
बिहार (भोजपुर)। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर स्थित बम पुलिस के समीप रविवार की शाम घरेलू विवाद में सगे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया। मृतक को सीने पर दाहिने व बाएं साइड एवं गार्डन के पिछले हिस्से पर चाकू मारी गई थी।
घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस नेतृत्व कार्रवाई करते हुए आरोपी मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मीराचक मोहल्ला निवासी स्व. जमालुद्दीन का 28 वर्षीय पुत्र मो.मुन्ना है। वह पेशे से फोर व्हीलर डेटिंग मिस्त्री था। वह अपनी पत्नी व बेटी के साथ बिहिया नगर स्थित गुप्ता मंडी में किराए का मकान लेकर रहता था।
Munna Bhaluhipur Ara : आरोपी बड़ा भाई सोनी अंसारी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी बड़े भाई सोनी अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। वही मुख्य आरोपी छोटे भाई मो. सिकंदर की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।
इधर, मृतक की पत्नी खुशी प्रवीण ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। उसकी शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव में हुई थी। ढाई वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात मो.मुन्ना से हुई थी और मोबाइल के माध्यम बातचीत होने लगी। देखते ही देखते बातचीत प्यार में बदल गई और दो वर्ष पूर्व उसने लव मैरिज मुन्ना से शादी कर ली थी।
लेकिन, उसके घर वाले को उनके शादी से ऐतराज था। जिसको लेकर वह अपने पति मुन्ना एवं बेटी गुड़िया के साथ बिहिया नगर स्थित गुप्ता मंडी में किराए के मकान में रहती थी। उसने बताया कि रविवार की सुबह अपने घर परिवार वालों से मिलने के लिए भलुहीपुर मीराचक अपने घर आया था।
उसी बीच उसके भाई सिकंदर द्वारा चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद मोहल्ले वासियों द्वारा इसकी सूचना उसे मिली। जिसके बाद वह सदर अस्पताल पहुंची। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि खुशी परवीन को अपने पहले पति से एक बेटी गुड़िया खातून है।


