Homeआरा भोजपुरपीरोघरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव से भभकी आग, सगी बहने झुलसी

घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव से भभकी आग, सगी बहने झुलसी

Hatpokhar Piro - भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव में रविवार की सुबह घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव हो जाने के कारण आग लग गई।

  • हाइलाइट: Hatpokhar Piro
    • घर पर खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा:
    • पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव में रविवार की सुबह घटी घटना

बिहार (आरा)। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव में रविवार की सुबह घरेलू गैस सिलेंडर में रिसाव हो जाने के कारण आग लग गई। इस दौरान सगी बहनें झुलस गई। परिजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार झुलसी बहने पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव निवासी ओम प्रकाश की 12 वर्षीया पुत्री रितु कुमारी एवं 8 वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी शामिल है।

Hatpokhar Piro: खाना बनाने के दौरान अचानक गैस चुल्हा भभक उठा

इधर, लड़कियों की मां रीना देवी ने बताया कि वह एवं उसके पति ओम प्रकाश खेत में काम करने गए थे। जबकि उनकी सास और दोनों बेटी घर में थी। उसकी दादी घरेलू गैस चूल्हा पर खाना बना रही थी और उसकी दोनों बेटी अपनी दादी के संग बैठी हुई थी। खाना बनाने के दौरान अचानक गैस चुल्हा भभक उठा। जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गई।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular