Bharat Tiwari mother said: उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि उनके बेटे की हत्या के जिम्मेदार सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
- हाइलाइट: Bharat Tiwari mother said
- इस दौरान जगदीशपुर एसडीएम की भूमिका पर भी गंभीर सवाल
आरा। चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पटना हाईकोर्ट के रिटायर जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में जांच टीम गुरुवार को शाहपुर के बिलौटी गांव पहुंची, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मामले की विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, एसपी राज, जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार, जगदीशपुर के नए एसडीपीओ पंकज कुमार मिश्रा समेत जिले के प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। आयोग ने परिजनों को निर्देशित किया है कि वे मामले से जुड़े सभी तथ्य, आरोप और घटनाक्रम का विवरण लिखित रूप में सौंपें, ताकि जांच प्रक्रिया में एक ठोस दस्तावेजी आधार तैयार किया जा सके।
Bharat Tiwari mother said: दोषियों को मिले कठोर दंड
बिलौटी गांव में जांच आयोग के समक्ष एनकाउंटर में मृत भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी ने बेहद भावुक और दृढ़तापूर्वक अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि उनके बेटे की हत्या के जिम्मेदार सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। आशा देवी ने इस दौरान जगदीशपुर एसडीएम की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें स्थानीय जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
अभी टिप्पणी करना उचित नहीं: जस्टिस विनोद
जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने मीडिया के साथ संक्षिप्त बातचीत में कहा कि अभी यह जांच की प्रारंभिक अवस्था है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्तर पर किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना या टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। आयोग का प्राथमिक उद्देश्य घटना से संबंधित तमाम पक्षों से साक्ष्य जुटाना और तथ्यों का सत्यापन करना है, उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पहलुओं को बारीकी से परखा जाएगा और उसके बाद ही आयोग अपनी अगली कार्रवाई तय करेगा।

