Arun Kumar Bilauti: प्रो. अरुण कुमार ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है।
- हाइलाइट: Arun Kumar Bilauti
- बिलौटी पहुंचे प्रो. अरुण कुमार ने कहा: न्याय मिलने तक परिवार के साथ खड़ी है सरकार
आरा। शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी की कथित एनकाउंटर में हुई मौत ने बिहारवासियों को स्तब्ध कर दिया है। इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के उद्देश्य से पूर्व सांसद और जनता दल (यू) के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. अरुण कुमार बुधवार को बिलौटी पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और घटना के हर पहलू की विस्तृत जानकारी ली।
Arun Kumar Bilauti : बोले- न्याय मिलकर रहेगा
मुलाकात के दौरान प्रो. अरुण कुमार ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भरत तिवारी मामले में परिजनों को हर हाल में न्याय मिलेगा। प्रो. कुमार ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि भरत तिवारी जैसे युवा समाज के लिए समर्पित थे और अपनी सक्रियता से वे निरंतर जनहित के कार्यों में लगे रहते थे। उनकी असमय और दुखद मृत्यु से समाज ने एक होनहार व्यक्ति को खो दिया है। प्रो. अरुण कुमार ने दृढ़ता के साथ दोहराया कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे और उनकी पार्टी इस कठिन परिस्थिति में पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर बंटी पांडे, सौरव पांडे, श्यामजी पांडे समेत कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।





