Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन

भोजपुर जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन

Bhojpur District 20 sutri Committee: जदयू के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और राजद के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया।

  • हाइलाइट :–
    • भोजपुर जिले के प्रभारी मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समिति के अध्यक्ष
    • संजय कुमार सिंह और राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव बने उपाध्यक्ष

Bhojpur District 20 sutri Committee आरा: भोजपुर जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन कर दिया गया। बिहार सरकार के द्वारा समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के पदधारकों को नामित किया गया है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भोजपुर जिले के प्रभारी मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को २० सूत्री समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष का पद महागठबंधन के दो प्रमुख दलों जदयू और राजद को मिला है। जदयू के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह और राजद के जिला अध्यक्ष बीरबल यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सचिव जिलाधिकारी होंगे। जबकि सदस्य पदों पर संजय चौधरी, अक्षयवर चंद्रवंशी, भीम सिंह पटेल, पुष्पा कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, जय प्रकाश चौधरी, शिवशंकर राम, मनुराम राठौर, मो. जीयाउल वारसी, मो. सउल, रामबाबू पासवान, मनोहर कुमार उर्फ मंटू शर्मा, मुकेश सिंह यादव, एकराम आलम, सेराज अंसारी, डॉ गणेश प्रसाद, रविनाथ राम, तरारी के जिला पार्षद जितेंद्र प्रताप सिंह, चिंता देवी, आशा पाल, उत्तम प्रसाद, राजनाथ राम, दिलराज प्रीतम, मदन सिंह और अशोक राम को बनाया गया है।

जिला के लोकसभा सदस्य पदेन सदस्य, राज्य सभा के सदस्य जिनका गृह जिला हो! पदेन सदस्य होंगे। इसके अलावा जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी सदस्य व विधान परिषद के सदस्य, जिला परिषद के अध्यक्ष, नगर निगम के महापौर / नगर परिषद् / नगर पंचायत के अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी जिला स्तरीय प्रशासनिक एवं तकनीकी पदाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला में अवस्थित / विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक तथा नाबार्ड के डीडीएम पदेन सदस्य होंगे।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular