Bhojpur DM Roshan Kushwaha -जिले में मतदान को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में
भोजपुर जिला में प्रथम चरण में अगामी 28 अक्टूबर को मतदान की तिथि है प्रस्तावित
आरा। Bhojpur DM Roshan Kushwaha: बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 में भोजपुर जिला में प्रथम चरण में अगामी 28 अक्टूबर को मतदान की तिथि प्रस्तावित है। इसी को लेकर तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है। सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी अपने-अपने कोषांग में कार्यो की रूपरेखा एवं कोषांग के सुचारू संचालन हेतु तत्परता से लगे हैं।


