Homeराजनीततरारी विधानसभा में एक बार फिर बहेगी विकास की गंगा-सुनील पांडेय

तरारी विधानसभा में एक बार फिर बहेगी विकास की गंगा-सुनील पांडेय

Sunil Pandey Tarari -पूर्व विधायक बोलेः जात-पात एवं दल से ऊपर उठकर लोग विकास के नाम पर करें मतदान

सरकार के योजना का शत प्रतिशत लाभ जनता को दिलवाना प्राथमिकता

तरारी। Sunil Pandey Tarari तरारी विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच सालों से विकास का कार्य अवरुद्ध है। मैंने यहां का प्रतिनिधि न रहते हुए भी अथक प्रयास कर कई योजनाओं को लागू कराया। जिसकी जानकारी समय समय पर लोगो के बीच भी साझा किया। उक्त बातें पूर्व विधायक सह निर्दलीय प्रत्यासी सुनील पांडेय ने सोमवार को गंज, पतलपुरा, छत्तरपुरा, कौलोडिहरी, कोसियर, पेरहाप, दुल्लमचक, धनछुहां में जनसम्पर्क के तहत कही।

jay kumar

Sunil Pandey Tarari जनसम्पर्क के तहत ग्रामीणों ने कई जगह जोरदार स्वागत किया तथा समर्थन में गगनभेदी नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद विकास से अछूता रहा। इस विधानसभा क्षेत्र में मैंने अपने पिछले कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास का कार्य किया, जिसकी लोग कल्पना भी नही कर सकते थे और फिर कहता हूं कि इस बार अगर आपलोग का साथ मिला, तो इस बार का विकास मॉडल अनोखा होगा। जिसमे रोजगार, कृषि, शिक्षा, मकान, वृद्धावस्था पेंशन जैसे मुद्दे पर एकसाथ कार्य होंगे, ताकि पूरे बिहार में यह क्षेत्र फिर एकबार विकास के लिए जाना जाए। जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य होगा। हॉस्पिटल में इलाज और स्कूलों में पढ़ाई सुचारू रूप से होगी।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular