HomeNewsबिहारबिहार दिवस: समृद्ध विरासत और वर्तमान विकास यात्रा पर बोले भोजपुर डीएम

बिहार दिवस: समृद्ध विरासत और वर्तमान विकास यात्रा पर बोले भोजपुर डीएम

आरा के रमना मैदान स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए बिहार की समृद्ध विरासत और वर्तमान विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

Bhojpur DM Speaks : 22 मार्च का दिन समूचे बिहार के लिए अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक महत्व का है।

  • हाइलाइट: Bhojpur DM Speaks
  • भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बिहार दिवस पर दिया विकास और प्रगति का संदेश

आरा, भोजपुर। 22 मार्च का दिन समूचे बिहार के लिए अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक महत्व का है। इसी दिन वर्ष 1912 में बिहार को बंगाल और उड़ीसा प्रांतों से पृथक कर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में स्थापित किया गया था। इस गौरवमयी अवसर पर आरा के रमना मैदान स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिलेवासियों को संबोधित करते हुए बिहार की समृद्ध विरासत और वर्तमान विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रतिवर्ष बिहार दिवस को हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाता है। यह दिवस केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं की उपलब्धियों को साझा करने का एक सशक्त मंच भी है। इस अवसर पर जिले में विशेष प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया है, जिसमें राज्य सरकार के अधीन संचालित लगभग 4500 विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उनसे होने वाले लाभों को प्रदर्शित किया गया है।

इन प्रदर्शनियों का मुख्य उद्देश्य उन लाभार्थियों को सामने लाना है जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार (इनोवेशन) का कार्य किया है। डीएम ने कहा कि ऐसे उद्यमी और जागरूक नागरिक समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इसके साथ ही, जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। खेल के क्षेत्र में जिले की उपलब्धियां यह दर्शाती हैं कि यहाँ की युवा पीढ़ी में अपार क्षमताएं हैं।

Bhojpur DM Speaks: आज का दिन हम सबके लिए आत्म-चिंतन और नमन करने का…

सांस्कृतिक पक्ष पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो हमारी कलात्मक विरासत को जीवंत बनाए रखने का प्रयास है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह राज्य एक तरह से हमारी मातृभूमि है, कर्मभूमि है। आज का दिन हम सबके लिए आत्म-चिंतन और नमन करने का दिन है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें बिहार के गौरवशाली इतिहास को समझने के साथ-साथ वर्तमान चुनौतियों और संभावनाओं को भी आत्मसात करना चाहिए।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने राज्य के महान विभूतियों के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों, छात्रों और युवाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सबके सम्मिलित प्रयास से ही भोजपुर जिला और बिहार राज्य प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और विश्वास व्यक्त किया कि जन-जन के सहयोग से भोजपुर जिला विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular