Saturday, May 10, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराअगहनी धान कटनी प्रयोग का भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने किया निरीक्षण

अगहनी धान कटनी प्रयोग का भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने किया निरीक्षण

Paddy Harvesting Experiment: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा उदवंतनगर प्रखंड के कसाप पंचायत के कसाप ग्राम में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया।

Paddy Harvesting Experiment: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा उदवंतनगर प्रखंड के कसाप पंचायत के कसाप ग्राम में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया।

  • हाइलाइट : Paddy Harvesting Experiment
    • जिलाधिकारी ने खेसरा चयन से लेकर फसल कटनी प्रयोग की पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली

आरा: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा उदवंतनगर प्रखंड के कसाप पंचायत के कसाप ग्राम में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने प्रयोगकर्ता से खेसरा चयन से लेकर फसल कटनी प्रयोग की पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। यह फसल कटनी प्रयोग किसान काशीनाथ यादव के खेत में संपादित की गयी।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

राज्य की निरंतर बढ़ती जनसंख्या को भोजन मुहैया कराने, कृषि आधारित औद्योगिकरण का सुदृढ़ आधार तैयार करने तथा आर्थिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए कृषि उत्पाद का बढ़ावा जरूरी है। इसलिए प्रतिवर्ष फसलों का उपज दर का आकलन आवश्यक है, जिससे हम पता कर पाएंगे कि उत्पाद में वृद्धि हो रही है या कमी। उत्पाद वृद्धि से हम अपनी जनसंख्या को भोजन दें पाएंगे। यदि उपज दर में कमी हो रही है, तो वह कौन-कौन से कारण हैं , इसका पता कर सकेंगे।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

फसल कटनी प्रयोग के समय जिला पदाधिकारी के साथ इस निरीक्षण कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मदन नारायण सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी शत्रुध्न साहु, प्रखंड विकास पदाधिकारी, उदवन्तनगर, मो. जुल्फेकार आदिल, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, मनिन्द्र कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी, शम्भु शरण, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उदवन्तनगर अनिल कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रयोगकर्ता वकील राम, किसान सलाहकार, ग्राम पंचायत कसाप, श्री काशीनाथ यादव, किसान उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!