HomeबिहारआराBHOJPUR - FLOOD: बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत

BHOJPUR – FLOOD: बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत

आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर (चित्रसेनपुर) गांव में बुधवार की शाम बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत हो गई।

BHOJPUR FLOOD: आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर (चित्रसेनपुर) गांव में बुधवार की शाम बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत हो गई।

  • हाइलाइट : BHOJPUR FLOOD
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर (चित्रसेनपुर) गांव में बुधवार की शाम घटी घटना

आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर (चित्रसेनपुर) गांव में बुधवार की शाम बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत किशोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर (चित्रसेनपुर) गांव निवासी मो.इस्तेयाक का 16 वर्षीय पुत्र मो.अफरीदी है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

इधर, मृत किशोर के परिजन ने ‘खबरें आपकी” को बताया कि दो दिनों से बाढ़ का पानी उनके गांव सहित सभी इलाकों में आ गया है। बुधवार की शाम जब वह अपने घर से निकलकर गांव में बाढ़ का पानी देखने गया था। जहां उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूब गया।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय लोगों के काफी अथक प्रयास के बाद उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात परिजन ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

ranjna
Shadow
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular