Homeआरा भोजपुरशाहपुरEO को वेतन देने का निर्णय: शाहपुर नपं के सशक्त बोर्ड ने...

EO को वेतन देने का निर्णय: शाहपुर नपं के सशक्त बोर्ड ने लिया प्रस्ताव

भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत की सशक्त बोर्ड ने कार्यपालक पदाधिकारी को वेतन देने के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिया है।

Shahpur NP – EO salary: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत की सशक्त बोर्ड ने कार्यपालक पदाधिकारी को वेतन देने के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिया है।

  • हाइलाइट : Shahpur NP – EO salary
    • विधि सम्मत निर्णय के तहत हो आंतरिक संसाधन मद का उपयोग- उपमुख्य पार्षद

Shahpur NP – EO salary आरा/शाहपुर: बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत की हालिया 02 सितंबर 2024 को आयोजित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में सशक्त बोर्ड ने स्थानीय नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस बैठक में सर्वसम्मति से सभी बोर्ड सदस्यों ने सहभागिता के साथ, कार्यपालक पदाधिकारी को आंतरिक संसाधन मद से वेतन देने का प्रस्ताव लिया गया है। यह प्रस्ताव कार्यवाही पंजी के पेज संख्या-47 के प्रस्ताव संख्या-05 अन्यान्य के क्रमांक-02 पर दर्ज किया गया है।

मालूम हो की मुख्य एजेंडा के बाद अन्यान्य प्रस्ताव मुख्य पार्षद के अनुमति से लिया जाता है। बैठक के दौरान लिए गए निर्णय मे सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृती प्रदान करने का उल्लेख किया गया है। जिसमे कार्यपालक पदाधिकारी के वेतन मद में आवंटन में देरी होने के कारण माह मार्च 2024 से वेतन का भुगतान आंतरिक संसाधन मद से देने और जब आवंटन प्राप्त हो जाए तो उसको आंतरिक संसाधन मद में हस्तांतरित कर समायोजित किए जाने का स्पष्ट शब्दों में उल्लेख प्रोसीडिंग बुक पर किया गया है।

शाहपुर नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद झुनीया देवी ने आंतरिक संसाधन मद से कार्यपालक पदाधिकारी को वेतन देने के निर्णय पर एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया है। उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि क्या यह निर्णय विधि सम्मत है या नहीं? इस प्रश्न का नगर विकास एवं आवास विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद ही उचित रूप से विचारणीय है।

इधर , वार्ड पार्षद कामेश्वर राज ने कहा की उपमुख्य पार्षद का यह सवाल विचारणीय है और इसके उत्तर की प्रतीक्षा विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद ही करना उचित होगा। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि सभी निर्णय विधि सम्मत हों, ताकि नगर पंचायत के नागरिकों के हितों की रक्षा की जा सके।

विदित रहें की नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, जो कि नगर विकास के महत्वपूर्ण कार्यों का संचालन करते हैं। जिन्हे सरकार से वेतन आवंटन होता है। नगर के आंतरिक संसाधन मद का उपयोग कर वेतन दिए जाने का मामले में यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि यह प्रक्रिया कानूनी मानदंडों का पालन करती हो। विभाग का मार्गदर्शन प्राप्त करना इस संदर्भ में अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह निर्णय की वैधता को सुनिश्चित करेगा।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular