Thursday, April 25, 2024
No menu items!
HomeNewsबिहारआरा में होली के दिन रंग के बदले हुआ खुनी खेल

आरा में होली के दिन रंग के बदले हुआ खुनी खेल

Bhojpur ke News:पांच जगहो पर चली गोली, अधेड की मौत, महिला मुखिया, दारोगा पुत्र समेत आठ घायल

चिकित्सक डॉ. विकास ने महिला मुखिया समेत चार का ऑपरेशन कर निकाला गोली

23
23

मारपीट में भी दर्जनभर से अधिक घायल

जिले के उदवंतनगर, कृष्णगढ, बहोरनपुर, आयर एवं बिहिया थाना क्षेत्र में घटी घटना

बिहार/आरा: भोजपुर में होली के दिन रंग के बदले जमकर खूनी खेल हुआ। इस दौरान पांच जगहों पर फायरिंग की घटना हुई, जिसमें गोली लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं महिला मुखिया, दारोगा पुत्र समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में चार को इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर सरकारी व निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मारपीट में भी दर्जनभर से अधिक लोगो के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की आरोपियों और आरोपियों के घरपकड के लिए छापेमारी कर रही है। चिकित्सक डाॅ. विकास ने महिला मुखिया समेत चार का आॅपरेशन कर गोली का बुलेट निकाला

Bhojpur ke News:उदवन्तनगर के गडहा में छर्रा लगने से अधेड़ की मौत, तीन जख्मी, दो पटना रेफर

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र का गड़हा गांव होली के दिन ही गोलियों की तडतडाहट से गूंज उठा। पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी की गई। गोलीबारी के दौरान छर्रा लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि गोलीबारी के दौरान छर्रा लगने से बुजुर्ग समेत समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियो को इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। जहां से दो को पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गड़हा गांव निवासी स्व.रामदास सिंह के 50 वर्षीय पुत्र नेपाल सिंह है। वे पेशे से किसान थे। गांव पर ही रह कर खेती करते थे। जख्मियो में उसी गांव के निवासी 76 वर्षीय शिवजी सिंह, 27 वर्षीय शिव शंकर सिंह एवं 28 वर्षीय राम मनोज सिंह है।

Bhojpur ke News:बभनगांवा में हथियारबंद लोगो ने घर पर चढ महिला मुखिया को मारी गोली

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में शनिवार की दोपहर रंग खेलने के विवाद में पश्चिमी गुंडी पंचायत की महिला मुखिया को हथियारबंद लोगो ने गोली मार दी। मुखिया को बाएं साइड पेट मे तीन गोली मारी गई। वही बाएं साइड पेट एवं हाथ मे कई जगहों पर छर्रा भी लगा है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। हालांकि परिजन उन्हें पटना नही ले जाकर शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले गए।

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव निवासी महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव की 45 वर्षीया पत्नी अमरावती देवी है। वर्तमान में वह बड़हरा प्रखंड के पश्चिमी गुंडी पंचायत की मुखिया है। इधर, जख्मी मुखिया के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव ने बताया कि चुनाव को लेकर पूर्व से विवाद चला रहा है। आज दोपहर जब बच्चे रंग खेल रहे थे। तभी पश्चिमी गुंडी पंचायत के पूर्व मुखिया पति एवं गांव के ही दो व्यक्ति उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने और धमकाने लगे। आवाज सुनकर मुखिया अमरावती देवी दरवाजे पर आई। तभी हथियारबंद लोगो द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जिसमें उनकी पत्नी अमरावती देवी गोली एवं छर्रा लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी मुखिया को देखा। उनके परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली। चिकित्सक डा. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी पश्चिमी गुंडी पंचायत की वर्तमान मुखिया अमरावती देवी को दाहिने साइड में तीन गोली लगी थी। गोली लगने के कारण उनकी छोटी आंत तीन जगह डैमेज हो गया था। जिसको रिपेयर कर दिया गया है और ऑपरेशन कर बुलेट भी निकाल दिया गया है। अभी मरीज की हालत स्टेबल है। बावजूद इसके उन्हें कुछ दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

एएसपी ने बताया कि महिला मुखिया को गोली लगी है। पूर्व के चुनावी रंजिश के कारण घटना का अंजाम देने की बात सामने आ रही है। जख्मी के बेटे द्वारा बताए गए नाम में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bhojpur ke News:बहोरनपुर में पूर्व के विवाद को लेकर बुजुर्ग को मारी गोली

खबरे आपकी बहोरनपुर ओपी अंतर्गत बहोरनपुर गांव में शनिवार की सुबह पूर्व के विवाद में एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई। बुजुर्ग को दाहिने पैर में जांघ के पिछले हिस्से में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए बिहिया से शहर के निजी अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत स्व.रामजतन राय के 60 वर्षीय पुत्र श्रीराम राय है। इधर, जख्मी श्रीराम राय ने बताया कि चार दिन पूर्व उनके घर के बच्चे एवं दूसरे पक्ष के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। जिसको लेकर समझौते की भी बात चल रही थी। इसी बीच घटना को अंजाम दे दिया गया। जख्मी का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बुजुर्ग को दाहिने पैर के जांघ में गोली लगी है। उनका ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। मरीज अभी बिल्कुल स्टेबल है। उन्हें अभी ब्लड चढ़ाया जा रहा है। दो दिन तक अपने निगरानी में ही रखा जाएगा।

Bhojpur ke News: असुधर में दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग, बालक समेत दो को लगी गोली

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असुधर गांव में शनिवार की शाम मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। इस दौरान छत पर खड़े बालक समेत दो लोगो को गोली लग गई। जख्मी युवक को एक गोली दाहिने साइड पेट में एक गोली बाएं हाथ में लगी है। वही जख्मी बालक को गोली दाहिने साइड सिर में लगी है। जख्मी बालक को शहर के निजी अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। वही जख्मी युवक का इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में ही कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मियो में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के असुधर गांव निवासी कमलेश यादव का 26 वर्षीय पुत्र कुलभूषण यादव एवं दूसरा बालक उसी गांव के निवासी सुनील यादव का 11 वर्षीय पुत्र करण कुमार है एवं दोनों पड़ोसी बताए जा रहे हैं। इधर, जख्मी कुलभूषण यादव ने बताया कि वह शनिवार की शाम वह तथा बालक अपने-अपने छत पर खड़े थे। तभी गांव के दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। उसी दौरान एक पक्ष द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जिसमें फायरिंग के दौरान दोनों को गोली लग गई। जगदीशपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए है।

चिकित्सक सर्जन डॉ.विकास सिंह ने बताया कि जख्मी बालक को गोली सिर में लगी थी और उसकी हालत काफी चिंताजनक थी। जिसके कारण उसे पटना रेफर कर दिया गया। जबकि जख्मी युवक को एक गोली दाहिने साइड पेट में एवं एक गोली उसे बाये हाथ में लगी थी। चिकित्स ने बताया की जख्मी का ऑपरेशन कर दोनों बुलेट निकाल दिया गया है। अभी मरीज की हालत बिल्कुल स्थिर है। लेकिन उसे अभी तीन-चार दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Bhojpur ke News:बरुणा में दो पक्षों में झड़प, गोली लगने से दारोगा पुत्र जख्मी, रेफर

बिहिया थाना क्षेत्र के बरुणा गांव में रविवार की रात दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान गोली भी चली। गोली लगने से दारोगा का पुत्र जख्मी हो गया। उसे बाये साइड पेट में गोली लगी है, जो अंदर ही फंसी हुई है। वही मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से तीन महिला समेत एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। गोली से जख्मी युवक को सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। वही मारपीट में जख्मी लोगो का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के बरुणा गांव निवासी हरेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह है। जख्मी युवक के पिता हरेंद्र सिंह बिहार पुलिस में दारोगा है। फिलवक्त वे बक्सर के राजपुर थाने में कार्यरत है। इस मामले में भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि शनिवार की रात बिहिया के बरुणा गांव में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई थी।

सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद दोनों पक्षों के लोगों द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा पुलिस का हथियार छीना जा रहा था। उसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और फायरिंग हो गई। जिसमें गोली लगने से राहुल सिंह जख्मी हो गया। उन्होंने बताया इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है एवं अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!