HomeNewsबिहारतेज गति से बाइक चलाने से मना करने पर दो को मारी...

तेज गति से बाइक चलाने से मना करने पर दो को मारी गोली, एक की मौत

Firing in Badhra Nathmalpur:बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर बिंद टोली की रविवार शाम की वारदात

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका

रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार पर धारदार हथियार से हमला

बिहार/आरा: भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर बिंद टोली गांव में रविवार की देर शाम युवक समेत दो लोगों को गोली मार दी। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। वहीं घटना के दौरान बाइक से गुजर रहे एक अन्य अधेड़ पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसमें वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

मृत युवक नथमलपुर बिंद टोली निवासी दहारू बिंद का 25 वर्षीय पुत्र भवानी बिंद था। गोली से घायल बुजुर्ग 65 वर्षीय पुत्र खेदन बिंद है। धारदार हथियार से जख्मी भी उसी गांव के जयराम सिंह के 65 वर्षीय पुत्र अखिलेश सिंह है। हालांकि घटना का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन सूत्रों के अनुसार गली में तेज गति ने बाइक चलाने से मना करने पर गोली मारे जाने की बात कही जा रही है।

Firing in Badhra Nathmalpur:एसपी और डीएम को बुलाने की मांग,एएसपी ने किया लोगों को समझाने का प्रयास

Firing in Badhra Nathmalpur

खबरे आपकी इधर, गोलीबारी की घटना के बाद लोग आक्रोशित हो उठे और मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। बाद में एएसपी हिमांशु पहुंचे और लोगों को समझाने में जुट गये। लेकिन लोग डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। इस कारण देर रात तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा था।

बताया जा रहा है कि रविवार की शाम खेदन बिंद और भवानी बिंद अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी दो बाइक सवार तेजी से बाइक चलाने लगे। इस पर खेदन बिंद और भवानी बिंद द्वारा तेज गति से बाइक चलाने से मना किया गया। इसे लेकर विवाद हो गया और बाइक सवार लोगों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की जाने लगी। इसमें खेदन बिंद और भवानी बिंद को गोली लग गयी। इसमें भवानी बिंद की मौत हो गयी, जबकि खेदन बिंद गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश मौके पर पहुंच गये। लेकिन लोगों द्वारा पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

गोली से जख्मी बुजुर्ग का बेटा बोला: खेत से घर लौट रहें थे तो मिली जानकारी

गोली से जख्मी के खेदन बिंद के पुत्र प्रभु बिंद ने बताया कि वह खेत में काम करने गया था। शाम को लौटा, तो गांव के व्यक्ति से घटना की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचा, तो देखा कि लोगों की काफी भीड़ लगी थी। उसके पिता को को गोली लगी है और वह जमीन पर जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। उसके बाद उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। उसने बताया कि घटना के बारे में उसे कुछ भी जानकारी नहीं है। उसने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है कि किसने और क्यों गोली मारी। बताया कि उसके परिवार की गांव में किसी से दुश्मनी या विवाद नहीं है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर जदयू नेता विश्वनाथ सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

हथियार से जख्मी अधेड़ के भतीजे ने कहा: बाजार से लौटते समय हुआ हमला

दूसरी ओर मारपीट और धारदार हथियार से जख्मी अखिलेश सिंह के भतीजे वीर बहादुर कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उन लोगों का नथमलपुर मे बाजार लगता है। रविवार की शाम में उसके चाचा अखिलेश सिंह बाइक से बाजार से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में नथमलपुर बिंद टोली के समीप गोलीबारी हो रही थी। जैसे ही चाचा वहां से गुजर रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा चाचा के गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular