Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर न्यूज़ जहर खाने से विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या...

भोजपुर न्यूज़ जहर खाने से विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

जहर खाने से विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
तीयर थाना क्षेत्र के आमी के टोला गांव की गुरुवार रात की घटना
दहेज में 407 गाड़ी मांग को लेकर जहर देकर मारने का लगाया जा रहा आरोप
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
फोटो-
भोजपुर न्यूज़ आरा। भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र के आमी के टोला गांव में गुरुवार की रात जहर खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार की सुबह घर से ही बरामद किया गया। मृत महिला आमी के टोला गांव निवासी अरुण कुमार सिंह की 24 वर्षीय पत्नी प्रियांशु कुमारी थी। उसके मायके वाले दहेज के लिए ससुराल वालों पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मामा रंजन कुमार ने पति और चचेरे ससुर सहित अन्य पर गला दबाकर और जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकती है। वैसे जहर खाने से मौत होने की आशंका है।

पिछले साल जून में हुई थी शादी, की जा रही थी 407 गाड़ी की मांग
रंजन कुमार के अनुसार उनकी भांजी प्रियांशु कुमारी की शादी 2 जून 2021 को तीयर थाना क्षेत्र के आमी के टोला गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा। कुछ दिन के बाद उसके पति अरुण सिंह द्वारा डीजे बजाने के लिए 407 गाड़ी की मांग की जाने लगी। 407 गाड़ी देने में सक्षम नहीं होने की बात कहने पर उसके पति और ससुराल के अन्य सदस्यों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा।इसी बीच गुरुवार की रात उसकी जहर खाने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह वहां ग्रामीणों के जरिए सूचना मिली। उस पर वे लोग उसके ससुराल पहुंचे, तो उसकी भांजी का शव बरामदे में पड़ा था और ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। बताया जाता है कि प्रियांशु आपने एक भाई और एक बहन थी। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके मायके में सिर्फ भाई प्रीतम कुमार है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular