Homeस्वास्थ्यसड़क हादसे में जख्मी मरीज के पैर का किया ऑपरेशन

सड़क हादसे में जख्मी मरीज के पैर का किया ऑपरेशन

सड़क हादसे में जख्मी मरीज के पैर का किया ऑपरेशन
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार सिंह ने किया ऑपरेशन
बुधवार को अगिआंव बाजार के समीप सड़क हादसे में हुआ घायल
आरा। शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित निजी क्लिनिक में सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी एक मरीज के पैर का ऑपरेशन किया गया। जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार सिंह द्वारा उसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। उक्त मरीज अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के ऐयार गांव निवासी सुरेंद्र मुसहर का पुत्र गरीबा मुसहर है। वह बुधवार की शाम मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था। इसी बीच वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में उसके बाएं पैर के चार अंगुलियां कटकर अलग हो गई थी, सिर्फ अंगूठा बच गया था, उसे इलाज के लिए शहर के दक्षिण रमना रोड स्थित निजी क्लिनिक में लाया गया। जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार सिंह ने उसके पैर का ऑपरेशन किया। चिकित्सक डॉ. अमन कुमार सिंह ने बताया कि मरीज के बाएं पैर में अंगूठा को छोड़ बाकी अंगुली कट गई थी। हड्डी भी टूट गई थी। वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया था। उसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएगा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular