HomeNewsबिहारनहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत

नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत

नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, घर मे मचा कोहराम
पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो लख के समीप रविवार की दोपहर घटी घटना
आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो लख के समीप रविवार की दोपहर नहर में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव निवासी स्व. बुलाकी चौहान के 70 वर्षीय पुत्र रामईश्वर चौहान है। इधर, मृतक की पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि उन्हें आंख से बहुत कम दिखाई देता था। जिसके कारण वह घर के ही पास बैठे रहते थे। रविवार की दोपहर उन्होने खाना मांगा। जिसके बाद वह घर में खाना लाने चली गई। इसी बीच वे धीरे-धीरे वहां से चलते-चलते नहर के किनारे आ गए। दिखाई नही देने के कारण वे नहर में गिर कर डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। जब वह बाहर निकली, तो उन्होंने देखा कि वह नहर में गिरे पड़े है। जिसके बाद शोर मचाना शुरू किया। तब आसपास के लोग वहां इकट्ठे हुए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर नवादा पुलिस मौके पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी गायत्री देवी, चार पुत्री रेखा देवी, सरस्वती देवी, रूबी देवी, धनवंती देवी एवं एक पुत्र लाला चौहान है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी गायत्री देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular