HomeNewsक्राइमभोजपुर न्यूज़ : मोबाइल, कपड़े व पैसे सहित किशोरी गायब, अपहरण की...

भोजपुर न्यूज़ : मोबाइल, कपड़े व पैसे सहित किशोरी गायब, अपहरण की प्राथमिकी

मोबाइल, कपड़े व पैसे सहित किशोरी गायब, अपहरण की प्राथमिकी
नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले की गुरुवार सुबह की घटना
शादी करने की नीयत से एक लड़के पर बहला फुसलाकर अगवा का आरोप
मोबाइल नंबर के जरिए दोनों की बरामदगी में जुटी पुलिस
भोजपुर न्यूज़ : आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ वार्ड नंबर-43 से एक किशोरी को अगवा कर लिया गया है। उसे लेकर किशोरी की मां के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें एक लड़के पर बहला-फुसलाकर अगवा कर लिये जाने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिक के अनुसार किशोरी अक्सर मोबाइल से किसी लड़के बातें करती थी। गुरुवार की सुबह अचानक वह घर से लापता हो गयी। मोबाइल, कपड़े और कुछ पैसे भी गायब थे। उसके बाद किशोरी कि काफी खोजबीन की गयी‌, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसी दौरान पता चला कि किशोरी एक लड़के से मोबाइल से बातें करती थी। ऐसे में उसकी मां द्वारा शादी की नीयत से उस लड़के पर ही बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई गयी है। लड़के पर किशोरी के साथ से गलत काम करने की आशंका भी जताई गई है। इधर, प्राथमिक दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है‌। इसके लिए दोनों के मोबाइल सीडीआर और टावर लोकेशन की मदद भी ली जा रही है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular