Homeस्वास्थ्यआजादी के दीवानों को हमें स्मरण रखना होगा-डाॅ. शंभू नाथ

आजादी के दीवानों को हमें स्मरण रखना होगा-डाॅ. शंभू नाथ

आजादी के दीवानों को हमें स्मरण रखना होगा-डाॅ. शंभू नाथ
जॉ पॉल्स विद्यालय ने विभाजन की विभीषिका
विषय पर लगाई प्रदर्शनी
आरा। स्थानीय जाॅ पाॅल्स हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा भारत सरकार एवं सीबीएसई निर्देशित आजादी के अमृत महोत्सव पर्व में विभाजन की विभीषिका विषय पर वीर कुंवर सिंह स्टेडियम परिसर में एक प्रदर्शनी लगाई गई। उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. शम्भुनाथ मिश्र एवं म्यूजिक एंड आर्ट प्वाइंट के निदेशक डॉ. वेद प्रकाश “सागर” ने संयुक्त रूप से किया।
विभाजन की विभीषिका विषय पर विद्यालय के प्राचार्य डाॅ. शम्भुनाथ मिश्र ने कहा कि आज विभाजन के दर्द का स्मरण करते हीं ह्रदय मर्माहत हो उठता है। विभाजन से उत्पन्न परिस्थितियों का दंश आज भी दोनों राष्ट्र झेल रहे हैं। आज आवश्यकता इस बात की है की अपनी संस्कृति का मूल आधार वसुधैव कुटुंबकम की नीति पर चलते हुए संवेदनशील रहते हुए संपूर्ण विश्व की शांति एवं विकास के मार्ग को प्रशस्त करना ही हमारा धर्म है, सबको साथ लेकर चलना ही विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। विपत्ति का मित्र धैर्य ही होता है, इसलिए हमें धैर्य रखते हुए विभाजित राष्ट्रों एवं उनके विकास की बातों को ध्यान में रखते हुए उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता बनाए रखनी होगी। आजादी के दीवानों को हमें स्मरण रखना होगा एवं उनके त्याग और बलिदान को महत्वपूर्ण स्थान देना ही होगा। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सिद्धांत सिंह, अर्पित तिवारी, वरदान कुमार, मानस केसरी, ईशांत राज, सिद्धांत सिंह, सोनी सिंह, खुशी कुमारी, सलोनी कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक प्रीतम कुमार, सुलेमान अहमद , संदीप कुमार, राकेश कुमार , मधु देवी, नमिता देवी, पार्वती भारद्वाज, सुश्री अंजली इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular