Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर: 188 लीटर महुआ शराब के साथ 15 धंधेबाज गिरफ्तार

भोजपुर: 188 लीटर महुआ शराब के साथ 15 धंधेबाज गिरफ्तार

Police action against liquor: भोजपुर पुलिस का शराब के खिलाफ एक्शन

खबरे आपकी आरा। भोजपुर में शराब के खिलाफ बुधवार को भी अभियान जारी रहा। इस दौरान 188 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी। वहीं 15 धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। सबसे अधिक सौ लीटर महुआ शराब गीधा ओपी क्षेत्र से बरामद की गयी। इस मामले में पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के धनुपरा निवासी अक्षय कुमार, गीधा निवासी राजन पासवान और पूरदिलगंज मटियारा निवासी भोला राय को गिरफ्तार भी किया गया है।

Police action against liquor- 56 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार

एसपी विनय तिवारी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक संदेश थाना की पुलिस ने 56 लीटर महुआ शराब के साथ जीतलाल चौधरी को पकड़ा है। वहीं चांदी थाना क्षेत्र से 21 लीटर शराब बरामद की गयी है। इस मामले में हरदास टोला निवासी सुरेंद्र कुमार और फरहंगपुर गांव निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। कोईलवर थाने की पुलिस ने छह लीटर महुआ शराब के साथ छोटका चंदा गांव के मुसाफिर राय को गिरफ्तार किया गया है।

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

आरा। नवादा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव का संजय यादव है। उसके पास से एक बाइक बरामद की गयी है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular