Tuesday, December 16, 2025
No menu items!
Homeट्रेंडिंग न्यूज़ट्रेंडिंग न्यूजमुखिया हत्या कांड: पूर्व पंचायत समिति सदस्य पति सहित दो आरोपित गिरफ्तार

मुखिया हत्या कांड: पूर्व पंचायत समिति सदस्य पति सहित दो आरोपित गिरफ्तार

Babubandh murder case: पूर्व प्रमुख और बेटों सहित अन्य आरोपितों की धरपकड़ को चल रही छापेमारी

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के चरपोखरी प्रखंड की बाबूबांध पंचायत के मुखिया संजय सिंह हत्या कांड में पुलिस सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को आरा से गिरफ्तार किया गया है। वहीं एंबुलेंस चालक सहित हत्या के समय घटना स्थल पर मौजूद अपराधियों की पहचान भी कर ली गयी है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ के आधार पर उन सभी की धरपकड़ को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Babubandh murder case: एंबुलेंस चालक सहित घटना स्थल पर मौजूद अपराधियों की हुई पहचान

Babubandh murder case
Babubandh murder case

एसपी विनय तिवारी ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद एंबुलेंस चालक सहित अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गयी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। इधर, गिरफ्तार आरोपितों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के बजेन गांव निवासी वीरबहादुर यादव और अगनूचक प्रीतमपुर निवासी सुरेश यादव बताये जा रहे हैं। इनमें सुरेश यादव शिक्षक हैं और उनकी पत्नी पूर्व में पंचायत समिति सदस्य भी रह चुकी है।

विदित हो कि सोमवार की दोपहर चरपोखरी थाना क्षेत्र के भलुआना गांव के समीप बजेन गांव निवासी मुखिया संजय सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। उसे लेकर मुखिया के भाई रुपेश सिंह के बयान पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, उनके दो बेटों के अलावे सुरेश यादव और वीर बहादुर यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ केस किया गया है। हत्या के बाद तफ्तीश और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी विनय तिवारी की ओर से स्पेशल टीम का गठन किया गया है। टीम में पीरो, चरपोखरी और सिकरहट्टा के थानाध्यक्ष एवं डीआईयू के अफसर शामिल हैं।

पढ़ें: भोजपुर में आठ साल के दौरान मारे गये चार मुखिया, तीन बने गोलियों के शिकार

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular