HomeNewsदोस्तों ने मारी थी गोली, भोजपुर के कोरी गोलीकांड का खुलासा

दोस्तों ने मारी थी गोली, भोजपुर के कोरी गोलीकांड का खुलासा

Kori firing exposed: संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी जैनुद्दीन के 17 वर्षीय पुत्र जन्नत हुसैन को 12 अप्रैल की दोपहर गोली लगी थी। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचे जन्नत हुसैन द्वारा बताया गया था कि मोबाइल छीनने का विरोध करने पर एक अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा गोली मारी गयी है। मोबाइल छीन लिये जाने की बात भी कही गयी थी।

  • आपराधिक गतिविधियों में साथ नहीं देने पर दोस्तों ने मारी थी गोली, दो गिरफ्तार
  • संदेश थाना क्षेत्र के कोरी भरांव गांव से पुलिस ने दोनों को दबोचा
  • स्वत: जांच में जुटी पुलिस 11 दिन बाद गोली मारने वाले दोनों दोस्तों तक पहुंची
  • दोस्तों की गिरफ्तारी के बाद हथियार का पता लगाने में जुटी पुलिस
  • जख्मी के परिजन पुलिस को घटना की जानकारी देने से कर रहे थे परहेज

Bihar/Ara: भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव में पिछले दिनों रामासाढ़ गांव निवासी किशोर को गोली मारे जाने की घटना का पुलिस ने‌ राज खोल दिया। आपराधिक गतिविधियों में साथ देने से मना करने पर किशोर के दो दोस्तों द्वारा ही उसे गोली मारी गयी थी। पुलिस द्वारा उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनमें संदेश थाना क्षेत्र के कोरी भरांव गांव निवासी विक्रमा सिंह का पुत्र कृष्णा यादव और चंदेश्वर सिंह का पुत्र धनजीत यादव उर्फ धनजी यादव‌ है। पुलिस की समक्ष दोनों ने घटना में शामिल होने की बात भी स्वीकार कर ली है।

एसपी प्रमोद कुमार द्वारा प्रेस बयान जारी कर दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को गोली मारे जाने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गयी। जख्मी के परिजनों की ओर से कोई आवेदन भी थाने में नहीं दिया गया था। उसके बावजूद घटना की छानबीन और बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर एएसपी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

टीम ने तकनीकी सूत्र और लोकल इनपुट के आधार पर घटना में शामिल किशोर के दोस्तों की पहचान की गयी। उसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। उसमें घटना का खुलासा हो गया। इस मामले में 23 अप्रैल को जख्मी की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। उसमें उसके दोनों दोस्तों को आरोपित किया गया। टीम में संदेश थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सहित थाने के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Kori firing exposed: मोबाइल छीनने का विरोध करने पर गोली मारने का लगाया गया था आरोप

संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी जैनुद्दीन के 17 वर्षीय पुत्र जन्नत हुसैन को 12 अप्रैल की दोपहर गोली लगी थी। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचे जन्नत हुसैन द्वारा बताया गया था कि मोबाइल छीनने का विरोध करने पर एक अपाची बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा गोली मारी गयी है। मोबाइल छीन लिये जाने की बात भी कही गयी थी।

इधर, संदेश थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी और उसके परिजनों की ओर से केस करने से परहेज किया जा रहा था। उससे घटना पर कुछ संदेह हो रहा था। उसे देखते हुए एसपी के आदेश पर अपने स्तर से छानबीन शुरू की गयी। उसी क्रम में संदेह के आधार पर उसके दोनों दोस्तों को उठाया गया। पूछताछ में दोनों ने पूरी घटना स्वीकार कर ली। उसके बाद तीनों के अभिभावकों को भी थाने बुलाया गया और पूरी घटना की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी में कहा गया है कि उसके दोनों दोस्त अपने घर ले जाकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव दे रहे थे। उसने मना किया तो दोस्तो द्वारा उसे गोली मार दी गयी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular