HomeNewsक्राइमअपराधियों को सजा दिलाने में भोजपुर को सातवां स्थान

अपराधियों को सजा दिलाने में भोजपुर को सातवां स्थान

अपराधियों को सजा दिलाने में भोजपुर को सातवां स्थान, 27 को कारावास
मई 2022 में भोजपुर पुलिस की उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी रैंकिंग में भोजपुर को मिला सातवां स्थान
सूबे में मई माह में 272 केस में 422 आरोपितों को मिली सजा
आरा। अपराधियों को सजा दिलाने में भोजपुर पुलिस ने एक बार फिर अच्छी सफलता हासिल की है। मई 2022 में सजा दिलाने में भोजपुर पुलिस इस बार टॉप टेन में रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी रैंकिंग में भोजपुर को इस बार सातवां स्थान हासिल हुआ है। पुलिस मुख्यालय द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी है। मुख्यालय के अनुसार मई 2022 में सूबे में 272 केस में 422 अपराधियों को सजा दिलायी गयी है। वहीं स्पीडी ट्रायल के तहत 77 कांडों में 118 अपराधियों को दोषसिद्ध कराया गया है। इसमें भोजपुर पुलिस 15 अपराधियों को सजा दिला कर नंबर रही। इस बार 33 अपराधियों को सजा दिला कर औरंगाबाद पुलिस पहले स्थान पर रही है। वहीं बक्सर पुलिस 24 अपराधियों को सजा दिला दूसरे नंबर पर है| नालांदा पुलिस तीसरे, पटना चौथे, वैशाली, मोतीहारी और मधेपुरा संयुक्त रूप से पांचवे स्थान पर है। सुपौल छठे और भोजपुर सातवें स्थान पर है। इससे पहले फरवरी माह में भोजपुर पुलिस 27 अपराधियों को सजा दिला कर पहले नंबर पर रही थी।

पिछले साल भी भोजपुर पुलिस नंबर वन रही थी
बुधवार को पटना पुलिस मुख्यालय की ओर से बयान में कहा गया है कि शासन द्वारा कानून का राज स्थापित करने की नीति के क्रियान्यवन के तहत गंभीर कांडों में स्पीडी ट्रायल के जरिये अपराधियों को सजा दिलायी जा रही है। इसी क्रम में मई माह में सूबे में 422 अपराधियों को सजा दिलायी गयी है। इनमें कुछ चर्चित केस भी शामिल हैं।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular