Homeअन्यठनका गिरने से किशोर समेत दो की मौत

ठनका गिरने से किशोर समेत दो की मौत

ठनका गिरने से किशोर समेत दो की मौत, घर में कोहराम
पुलिस ने दोनो शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के हरपुर एवं सिकरौल गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना
आरा। भोजपुर के सिकरहट्टा क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बुधवार की सुबह ठनका गिरने से किशोर समेत दो की मौत हो गई। पहली घटना जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव की है। जहां मवेशी चराने गए किशोर की ठनका गिरने से एक किशोर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृत किशोर सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी विजयमल पासवान का 14 वर्षीय पुत्र अमन कुमार है‌। वह सातवीं कक्षा का छात्र था। इधर, मृत किशोर का चचेरा भाई शिवमंगल पासवान ने बताया कि वह सुबह गांव के ही कुछ बच्चों के साथ मवेशी चराने के लिए खेत में गया था। जहां तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद उसके साथ गए बच्चे घर लौट गये। बारिश से बचने के लिए मवेशी को बांधकर खुद पेड़ के नीचे जाकर छुप गया। तभी अचानक ठनका उस पर गिर पड़ा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों इसकी सूचना मृत किशोर के परिजन को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के ही सिकरौल गांव की है। जहां बुधवार की सुबह छत पर ब्रश कर रहे एक युवक पर ठनका गिर गया। इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी स्व. बुटन शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र फूलचंद शर्मा है। इधर, मृतक फूलचंद शर्मा के चचेरे भाई मोतीलाल शर्मा ने बताया कि आज सुबह धीमी बारिश हो रही थी और उसी समय वह छत पर चढ़कर ब्रश कर रहा था। तभी अचानक ठनका उस पर गिर पड़ा। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular