HomeNewsबिहारजनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं का भोजपुर एसपी ने किया समाधान

जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं का भोजपुर एसपी ने किया समाधान

Bhojpur SP listening to complaints: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुनते हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव

Bihar/Ara: भोजपुर पुलिस अधीक्षक के पद पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते आम जनता की सुनवाई, महिलाओं बच्चों और समाज के कमजोर वर्ग के पीड़ित लोगों की समस्या को संवेदनशीलता के साथ समाधान करना, अपराध नियंत्रण और आम जनों की समस्या समाधान करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के साथ-साथ प्रत्येक दिन जनता दरबार में भी लोगों की समस्या सुनकर उसके समाधान के लिए प्रयासरत रहना भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार की दिनचर्या बन चुकी है।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

Bhojpur SP listening to complaints: प्रतिदिन की तरह आज भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुनते हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने उनका निराकरण किया। भोजपुर एसपी ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनी तथा इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्या के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

भोजपुर पुलिस प्रशासन सभी आम जनों की समस्या समाधान के लिए तत्पर है। प्रत्येक दिन जिला मुख्यालय में जनता दरबार आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा सभी थाना एवं पुलिस पदाधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

ranjna
Shadow
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular