Homeधर्मआस्था-मंदिरनवनिर्वाचित एमएलसी अवधेश नारायण सिंह ने मां आरण्य देवी के मंदिर में...

नवनिर्वाचित एमएलसी अवधेश नारायण सिंह ने मां आरण्य देवी के मंदिर में मत्था टेका

MLC Awadhesh Narayan Singh: मां आरण्य देवी को प्रसाद एवं चुनरी चढ़ाकर मत्था टेका

Bijay singh

Bihar/Ara: आरा की अधिष्ठात्री देवी मां आरण्य देवी के दरबार में मंगलवार को गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नवनिर्वाचित एमएलसी अवधेश नारायण सिंह ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर के पुजारी रंगनाथ मिश्र एवं उनकी टीम द्वारा विधिवत पूजन कराया गया।

एमएलसी श्री सिंह (MLC Awadhesh Narayan Singh) ने मां आरण्य देवी को प्रसाद एवं चुनरी चढ़ाकर मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने मां आरण्य देवी मंदिर के नवनिर्माण के बारे में मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि वह भव्य मंदिर के निर्माण कार्य में अपना भरपूर सहयोग देंगे।

इस अवसर पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के राजू मेहता, मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार, हरेंद्र सिंह, निशु कुमार, सुधीर कुमार, अंजनी चौधरी, बिहारी बाबा, अनिरुद्ध शुक्ला, अमित कुमार सिंह, मनीष पाल, कुंदन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ranjna
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular