HomeNewsबिहारआरा मुफस्सिल, शाहपुर और बड़हरा थाने को नये थानाध्यक्ष

आरा मुफस्सिल, शाहपुर और बड़हरा थाने को नये थानाध्यक्ष

Bhojpur SP Raj: भोजपुर में शाहपुर और मुफस्सिल थानों के थानाध्यक्षों सहित नौ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश के अनुमोदन पर पुलिस अधीक्षक राज की ओर से इन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

  • हाइलाइट: Bhojpur SP Raj आठ इंस्पेक्टर सहित नौ का तबादला
    • चुनाव को मद्देनजर शाहाबाद रेंज के डीआईजी के अनुमोदन पर एसपी की ओर से किया तबादला
    • दीपक को आरा मुफ्फसिल, राजेश को शाहपुर, वही दारोगा रविकांत को बड़हरा थाने की कमान
    • शाहपुर थानाध्यक्ष रजनी कांत एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष आशीष सहित चार भेजे गये पुलिस केंद्र

आरा। भोजपुर में शाहपुर और मुफस्सिल थानों के थानाध्यक्षों सहित नौ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश के अनुमोदन पर पुलिस अधीक्षक राज की ओर से इन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसे लेकर जिलादेश भी जारी कर दिया गया है।

एसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनी कांत, आरा मुफस्सिल थाने के थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह, जगदीशपुर के अंचल निरीक्षक प्रभाष कुमार और जगदीशपुर थाने के पर्यवेक्षी पदाधिकारी गौतम कुमार को पुलिस केंद्र बुला लिया गया है।

इनके बदले इंस्पेक्टर दीपक कुमार को मुफ्फसिल, जबकि राजेश मालाकार को शाहपुर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पुनि सचिन कुमार को जगदीशपुर का अंचल निरीक्षक बनाया गया है। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पूर्व में सहार, तो राजेश मालाकार तरारी के थानाध्यक्ष थे। दोनों को हाल ही में तबादला किया गया था। दीपक कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया था, जबकि राजेश मालाकार को पीरो थाने का पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया था।

इधर, पुलिस केंद्र में पोस्टिंग की प्रतिक्षा कर रहे श्याम कुमार को अगिआंव सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं, दारोगा रविकांत कुमार को बड़हरा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वह फिलहाल नगर थाने के अपर थानाध्यक्ष थे।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular