HomeNewsबिहारभोजपुर का टॉप टेन अपराधी विक्की गिरी उर्फ साधु गिरी गिरफ्तार

भोजपुर का टॉप टेन अपराधी विक्की गिरी उर्फ साधु गिरी गिरफ्तार

Bhojpur criminal Vicky Giri आरा/भोजपुर: आरा टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही के समीप पटना के युवक से लूटपाट में वांछित कुख्यात साधु गिरी उर्फ विक्की गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साधु गिरी उर्फ विक्की गिरी नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज (विश्वकर्मा मंदिर के पास ) राठौर नगर निवासी मुन्ना गिरी का पुत्र है। वह लूट, पुलिस पर हमला, हत्या के प्रयास, जेल कर्मी से मारपीट और शराब सहित आधा दर्जन मामलों में आरोपित रहा है। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। अक्टूबर 2020 में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद वह पकड़ा गया था। साधु उर्फ विक्की गिरी आरा कोर्ट कैंपस से फरार कुख्यात आशीष पासवान शागिर्द और नजदीकी बताया जा रहा है।

एएसपी चंद्रप्रकाश की ओर से शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर साधु गिरी उर्फ विक्की गिरी (Bhojpur criminal Vicky Giri) की गिरफ्तारी की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि पिछले साल 22 नवंबर को पटना के मनेर थाना क्षेत्र के दोस्त नगर शेरपुर निवासी तरुण कुमार से नगर थाने के बड़की सिंगही के पास हथियार के बल पर दो अपराधियों ने 35 हजार रुपए लूट लिये थे। इसमें साधु गिरी उर्फ विक्की गिरी सहित दो अपराधियों का नाम आया था। इसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए रुपये की बरामदगी को एसपी प्रमोद कुमार की ओर से उनके नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम ने तकनीकी सूत्र के जरिए लूट में शामिल अपराधियों की पहचान करते हुए साधु गिरी उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित नगर थाने और डीआईयू के अधिकारी शामिल थे। साधु गिरी उर्फ विक्की गिरी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

बता दें कि पटना के मनेर थाने के दोस्त नगर निवासी तरुण कुमार 22 नवंबर, 2022 को अपने मित्र बबलू के साथ 40 हजार रुपए देने अपने बाइक से रिश्तेदार के घर बक्सर जा रहा था। उस दौरान बड़की सिंगही के पास दोनों दोस्त बाइक खड़ी कर लघुशंका कर रहे थे। तभी अपाची बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की थी। इसके बाद पीड़ित द्वारा टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular