Homekhabren Apkiभोजपुरः रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 14 लोग जख्मी

भोजपुरः रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 14 लोग जख्मी

जख्मियों का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

कोईलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर गांव में शनिवार की रात घटी घटना

रिपोर्टः मो. वसीम

बिहार।आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कायमनगर गांव में शनिवार की रात्रि रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमे दोनों पक्ष के करीब 14 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलो को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जखमियों में एक पक्ष के शकरातु देवी, सुनीता देवी, टुन्नू बिंद, बेबी देवी, कन्हैया बिंद, पुष्पा कुमारी, उषा देवी, रामनारायण बिंद, तेतरी देवी, विश्वकर्मा बिंद हैं। वहीं दूसरे पक्ष से राजू बिंद, उसकी पत्नी उषा देवी, राकेश बिंद, राजकुमार बिंद शामिल है। बताया जाता है कि शनिवार की रात तीन फीट रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में पहले नोकझोंक हुई। देखते ही देखते बात बढ़ गई और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें दोनों पक्ष से 14 लोग जख्मी हो गए। इसके बाद सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है।

लॉक डाउन की फायदा चोरो ने उठाया

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular