Homeबिहारआरातलाक मामले में आरा सिविल कोर्ट में उपस्थित हुए भोजपुरी गायक

तलाक मामले में आरा सिविल कोर्ट में उपस्थित हुए भोजपुरी गायक

Bhojpuri singer divorce case: भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं प्रसिद्ध गायक पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के मामले में बुधवार को फिर आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे।

jay kumar
  • हाइलाइट :-
    • कोर्ट में पवन सिंह ने अपनी पहली गवाही पेश की
    • कोर्ट में गवाही के दौरान पत्नी ज्योति सिंह नहीं आई

Bhojpuri singer divorce case आरा: भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं प्रसिद्ध गायक पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के मामले में बुधवार को फिर आरा सिविल कोर्ट पहुंचे। चार महीने के अंदर वे तीसरी बार कोर्ट पहुंचे हैं। इससे पूर्व सात अक्टूबर को भी भोजपुरी स्टार पवन सिंह सुनवाई के लिए आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे।

भोजपुरी फिल्म स्टार के अधिवक्ता सुदामा सिंह के अनुसार तलाक मामले ट्रायल चल रहा है। बुधवार को सिने स्टार गवाही देने कोर्ट आए थे। उन्होंने ने अपने पक्ष में सार्थक गवाही दी है। करीब डेढ़ घंटे तक गवाही चली। अभी तक इस मामले में चार बार गवाही हो चुकी है।

पूर्व में मामला सुलझने के बजाय बिगड़ गया था। दो बार रिकॉन्सलिंग के बाद ट्रायल शुरू किया गया है। जिसपर बुधवार को पवन सिंह ने अपनी पहली गवाही पेश की है। कोर्ट में गवाही के दौरान पत्नी ज्योति सिंह नहीं आई थी। सिर्फ भोजपुरी सिने स्टार ही गवाही देने के लिए उपस्थित हुए थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular