Thursday, February 19, 2026
No menu items!
HomeNewsभोजपुर में बालू लोड करने के विवाद में दो पक्षों के बीच...

भोजपुर में बालू लोड करने के विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प, एक मजदूर को हाथ में लगी गोली

Narayanaganj sand ghat firing: भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नरायणागंज बालू घाट पर बुधवार की दोपहर ट्रक पर बालू लोड करने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई।

  • हाइलाइट :-
    • ट्रक पर बालू लोड करने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प
    • एक पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में एक मजदूर को हाथ में लगी गोली

Narayanaganj sand ghat firing आरा: भोजपुर जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नरायणागंज बालू घाट पर बुधवार की दोपहर ट्रक पर बालू लोड करने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग भी की गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक 19 वर्षीय रजनीश कुमार अजीमाबाद थाना क्षेत्र के किरकिरी गांव निवासी देवेंद्र यादव के पुत्र है। वह पेशे से मजदूर हैं। मारपीट में दूसरे पक्ष के भी सात लोगों को चोटें आई हैं। इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह,सहार थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार,पीरो थानाध्यक्ष नंद किशोर सिंह एवं अजीमाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ राहुल सिंह ने दो पक्षों से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली। एसपी प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।

इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर अजीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित नारायणागंज बालू घाट पर ट्रक पर बालू लादने को लेकर मजदूर के दो गुटों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। जिसमें पहले थाना द्वार बीच बचाव कर दोनों को समझाया गया था। थानाध्यक्ष के वापस आने पर कुछ देर बाद पुनः दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक गुट के एक लड़के द्वारा देसी कट्टे से गोली चला देने के कारण एक मजदूर को गोली लग गई। गोली हाथ में लगी है। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ छापेमारी चल रही है‌ घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है। उन्होंने ने बताया कि इस घटना में संलिप्त अन्य सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular