Bharat Tiwari Bilauti: पुलिसकर्मियों को अपनी और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बचाव में गोली चलानी पड़ी।
- हाइलाइट: Bharat Tiwari Bilauti
- युवक के पैर में गोली लगने व घायल होने की सूचना
आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव से एक घटना सामने आई है, जहां एक मानसिक रूप से कमजोर युवक को काबू में करने के लिए पुलिस को अंततः आत्मरक्षा में जबाबी फायरिंग करनी पड़ी। इस घटना में युवक के पैर में गोली लगने व घायल होने की सूचना है, जिसे उपचार के लिए आरा भेजा जा रहा है।
Bharat Tiwari Bilauti: घटना का विवरण और पुलिस की कार्रवाई
घटना की शुरुआत मंगलवार को हुई थी, जब पुलिस को यह सूचना मिली कि बेलौटी गांव का एक युवक मानसिक रूप से परेशान है और उसके पास हथियार है। युवक की स्थिति को देखते हुए और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजने के उद्देश्य से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस का प्राथमिक प्रयास युवक को समझा-बुझाकर शांत करना और उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना था।
एसपी राज के अनुसार, पुलिसकर्मियों को अपनी और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बचाव में गोली चलानी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक को दो गोलियां लगी हैं। इससे पूर्व मंगलवार की रात भी युवक ने पुलिस दल पर फायरिंग की थी, हालांकि गनीमत यह रही कि उस दौरान कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ था।
वायरल वीडियो और पुलिस की चुनौती
आज बुधवार की सुबह युवक का अपने घर की छत से पुलिस को ललकारते हुए फायरिंग करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार युवक ने स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया था।
विदित रहें की मंगलवार को वायरल वीडियो में युवक एक अर्द्ध-निर्मित मकान में हाथ में पिस्टल लिए नजर आ रहा है। जब शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार और पुलिस टीम उसे समझाने का प्रयास कर रही थी, तब वह अचानक उग्र हो गया और पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी थी। हलाकी, तब पुलिस ने काफी सूझबुझ से काम लिया था।


