Homeबिहारआरा भोजपुरशाहपुर नगर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन

शाहपुर नगर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन

Sahyog Shivir Shahpur: शाहपुर नगर पंचायत के नागरिकों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Sahyog Shivir Shahpur
  • कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ स्थित हरिनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वार्ड संख्या छह, सात और आठ के निवासियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

इस शिविर के माध्यम से शाहपुर नगर पंचायत के नागरिकों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नागरिकों की सुविधा के लिए मौके पर ही योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन भी स्वीकार किए गए।

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने शिविर की सफलता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आयोजन के दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाना और आम जनमानस तक इनकी पहुंच सुनिश्चित करना है।

शिविर में प्रशासनिक सक्रियता सराहनीय रही। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, अखिलेश कुमार, सुशील वर्मा, प्रिंस कुमार, प्रभात चंद्र गुप्ता समेत नगर पंचायत के कई कर्मचारी और वार्ड पार्षद संजय चतुर्वेदी, मो. सगीर शाह सहित अंकित पांडेय, चंदन पांडेय व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular