HomeNewsबिहारगया जी में आभूषण दुकानदार से लूट मामले में भोजपुर से जुड़े...

गया जी में आभूषण दुकानदार से लूट मामले में भोजपुर से जुड़े तार

Gaya G jewelry robbery: गया जी के गुरुआ में बीस दिन पूर्व आभूषण दुकानदार से लूट मामले के तार भोजपुर से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार श्रवण की निशानदेही पर उसके ससुराल संदेश थाना के काजीचक में छापेमारी कर आभूषण बरामद किया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Gaya G jewelry robbery
  • संदेश थाना क्षेत्र के काजीचक गांव में छापेमारी 44 ग्राम जेवर बरामद

आरा। गया जी के गुरुआ में बीस दिन पूर्व आभूषण दुकानदार से लूट मामले के तार भोजपुर से जुड़े हुए हैं। इस मामले में गया जी पुलिस ने संदेश थाना क्षेत्र के काजीचक गांव स्थित जितेंद्र चौधरी के घर छापेमारी कर 44 ग्राम जेवर बरामद किया है। इस मामले में एक नाबालिग को पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

बता दें कि 27 मई को गया जी के गुरूआ में आभूषण दुकानदार से लूट हुई थी। इस लूटकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान श्रवण मल्लाह समेत दो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार श्रवण की निशानदेही पर उसके ससुराल संदेश थाना के काजीचक में छापेमारी कर आभूषण बरामद किया है। वही किसी नाबालिग को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular