MD Mukhtar Shah: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 (तकिया मुहल्ला) में नाली का दूषित पानी अब मुख्य सड़क पर बह रहा है, पूर्व उपमुख्य पार्षद मोख्तार शाह ने नगर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
- हाइलाइट: MD Mukhtar Shah
- पूर्व उपमुख्य पार्षद मोख्तार शाह ने कहा:
- मार्च 2026 में कथित जन सहयोग (चंदा के पैसा से ) निर्मित सड़क
- सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई
आरा। बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 (तकिया मुहल्ला) में जनसुविधाओं के अभाव और जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। मार्च 2026 में कथित जन सहयोग (चंदा के पैसा से ) निर्मित सड़क के निर्माण के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण अब वहां के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। स्थिति यह है कि नाली का दूषित पानी अब मुख्य सड़क पर बह रहा है, जिससे न केवल राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
MD Mukhtar Shah : पूर्व उपमुख्य पार्षद ने कि नगर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
इस गंभीर समस्या को देखते हुए नगर के पूर्व उपमुख्य पार्षद मोख्तार शाह ने नगर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को शाहपुर हाई स्कूल परिसर में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक औपचारिक आवेदन सौंपा। अपने आवेदन में उन्होंने स्पष्ट किया है कि कथित चंदे के पैसे से बनी सड़क के किनारे जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में बरसात का मौसम शुरू होने वाला है, जिसके कारण जलजमाव की यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए मोख्तार शाह ने नपं प्रशासन से अविलंब नाली की उड़ाही कराने का आग्रह किया है। उन्होंने जोर दिया कि यदि समय रहते नाली की सफाई नहीं कराई गई, तो स्थानीय निवासियों के लिए स्थिति और अधिक कष्टकारी हो जाएगी।


